Ind A vs Pak A Live Score: भारत की खराब शुरुआत, 26 पर गंवाया दूसरा विकेट, वैभव के बाद बडोनी भी लौटे पवेलियन

Ind A vs Pak A Live Score Update in Hindi:एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में एक बार फिर भारत ए पाकिस्तान ए की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

बता दें कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है. इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं, पाकिस्तान ए की टीम ने भी अपने पहले मैच में 61 रनों से जीत हासिल की थी. अब दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी. आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी अपडेट्स…

भारत ए पाकिस्तान ए की टीमें

इंडिया ए टीम:- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) अरशद खान.

पाकिस्तान ए टीम:- शाहजैब खान, हैदर अली, अब्दुल समद (कप्तान), हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन फरहान युसूफ.

Leave a Comment