Asia Cup Rising Stars: भारत-पाक मैच में टॉस पर हाईवोल्टेज ड्रामा, बिना हैंडशेक के शुरू हुआ मुकाबला

नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए का दूसरा मैच पाकिस्तान-ए से हुआ। ये मैच 22 नवंबर को दोहा में खेला गया। स्टेडियम का नाम वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम था।

इस मैच में टॉस के दौरान ही हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया। पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद ने टॉस के लिए हेड्स चुना था। सिक्का गिरने के बाद मैच रेफरी ने कहा कि टेल्स आया है। मतलब इंडिया-ए ने टॉस जीत लिया है। लेकिन समद इससे सहमत नहीं दिखे।

इसके बाद अब्दुल समद और तिलक वर्मा खुद सिक्के को देखने के लिए झुके। समद ने सिक्के की ओर इशारा करते हुए माइक पर कहा, ये हेड है, ये हेड है। इसके बाद रेफरी ने अपना फैसला बदल दिया। फिर टॉस पाकिस्तान-ए ने जीता। समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मतलब भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करनी पड़ी। इस दौरान एक और बात सबने नोट की। दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ भी नहीं मिलाया। टॉस के बाद तिलक वर्मा ने बात की। उन्होंने कहा, हम भी बैटिंग करने की सोच रहे थे। पिच थोड़ी सूखी लग रही है। उन्होंने कहा, हर्षित और प्रिंस ने बहुत बढ़िया गेंदबाजी की। चोट से उबरने के बाद इस तरह की बॉलिंग करना टीम के लिए जरूरी है। तिलक ने कहा, हमारे लिए ये बस एक और मुकाबला है। लेकिन दर्शकों के लिए ये एक दिलचस्प मैच है। वे हमेशा इसका इंतजार करते हैं। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

पाकिस्तान-ए की प्लेइंग इलेवन

शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मुकीम, अली रजा।

Leave a Comment