IPL 2027 में खेलते नजर आएंगे पैट कमिंस, SRH के खिलाड़ी ने दी जानकारी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने पुष्टि की है कि कमिंस ने अगले सीजन में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है।

हालांकि, उनकी उपलब्धता पूरे टूर्नामेंट के लिए होगी या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर खिलाड़ी ने कमिंस से बातचीत के बाद यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि कमिंस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध न भी रहें, तो भी वे टूर्नामेंट के कुछ हिस्से में टीम के साथ जरूर जुड़ेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन करके यह संकेत दिया है कि वे आगामी योजनाओं का अहम हिस्सा हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल के कारण कमिंस के आईपीएल से बाहर रहने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पिछले सीजन में भी कमिंस पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं थे और उन्होंने दूसरे हाफ में टीम के साथ जुड़कर आठ मैच खेले थे। कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड और कैमरन ग्रीन के भी आईपीएल 2027 में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment