टेस्ट में गेंदबाजी की ऐसी दुर्दशा, जैकब डफी का नाम भी इस पाकिस्तानी के साथ जुड़ा

भारत के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी के दौरान एक शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी के नाम भी दर्ज हो गया. वो टेस्ट की एक इनिंग में 6 से ज्यादा की इकॉनमी से 200 प्लस रन लुटाने वाले गेंदबाजों में शामिल हो गए.

(Photo: PTI)

हालांकि, 6 से ज्यादा की इकॉनमी से टेस्ट की एक इनिंग में 200 प्लस रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट लंबी नहीं है. इसमें अब तक सिर्फ पाकिस्तान के स्पिनर जाहिद महमूद का ही नाम शामिल था. लेकिन, अब उसमें दूसरा नाम जैकब डफी का जुड़ गया है. (Photo: PTI)

जाहिद महमूद ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में खेले रावलपिंडी टेस्ट में 33 ओवर में 7.12 की इकॉनमी रेट से 235 रन दिए थे और 4 विकेट लिए थे. (Photo: PTI)

वेलिंग्टन टेस्ट में जैकब डफी ने भी भारत के खिलाफ 33 ओवर फेंके मगर उन्होंने 6.09 की इकॉनमी से 201 रन खर्च किए और 1 विकेट लिया. (Photo: PTI)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ 6 तेज गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने एक इनिंग में 200 से ज्यादा रन लुटाए हैं.

Leave a Comment