शुभमन गिल ने ‘SIX’ के साथ पूरी की फिफ्टी, खत्म हुआ 12 साल से पड़ा सूखा; बने पहले कप्तान

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में फिफ्टी ठोककर बड़ा कारनामा किया है। नंबर-4 पर बैटिंग करने आए गिल आते ही आक्रामक रूप में बल्लेबाजी करने लगे। भारत पहले ही मैच में मजबूत स्थिति में था, ऐसे में भारतीय कप्तान मेजबान टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेलना चाहते थे।

गिल ने तेज तर्रा अंदाज में रन बनाना शुरू कर दिए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पास उनका कोई जवाब नहीं था। गिल ने अपनी फिफ्टी 101वें ओवर में जैकब डफी की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज बाउंसर पर गिल को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर भारतीय कप्तान लगातार उन पर प्रहार कर रहे हैं। गिल ने अपनी इस फिफ्टी के साथ न्यूजीलैंड में पड़ा 12 साल का सूखा खत्म किया है।

12 साल में न्यूजीलैंड में फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने शुभमन गिल

शुभमन गिल पिछले 12 सालों में न्यूजीलैंड की सरजमीं पर फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने हैं। जी हां, आखिरी बार ऐसा पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2014 में किया था। उसके बाद कोई भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड दौरे पर अर्धशतक तक नहीं बना पाया। खबर लिखे जाने तक गिल 78 गेंदों पर 58 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अभी तक 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुके हैं। गिल के सिक्स के साथ भारत ने न्यूजीलैंड पर बढ़त भी हासिल की।

मात्र दूसरी बार हुआ ये कारनामा

शुभमन गिल की फिफ्टी के साथ भारत ने 20 साल बाद एक बड़ा कारनामा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में भारत के टॉप-4 ने 50 से अधिक रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुई, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़ा और 136 रनों की पारी खेली। गिल भी अब अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। पिछले 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टॉप-4 ने एशिया के बाहर 50 से अधिक रन बनाए हो। आखिरी बार ऐसा बैसेटेरे में 2006 में हुआ था, जब वसीम जाफर (54), वीरेंद्र सहवाग (65), VVS लक्ष्मण (63) और राहुल द्रविड़ (68) ने ऐसा किया था।

बतौर कप्तान गिल का रिकॉर्ड बेमिसाल

शुभमन गिल बतौर कप्तान अपना 12वां टेस्ट खेल रहे हैं। वह अभी तक 6 शतक और 3 अर्धशतक ठोक चुके हैं। उनका औसत 74 से अधिक का है जो काफी शानदार है। गिल की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी इस फिफ्टी को सेंचुरी में तबदील करने पर होगी।

Leave a Comment