इंडिया ए बनाम नेपाल: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए और नेपाल के बीच भिड़ंत हुई। इंडिया-ए ने नेपाल को 306 रनों से भी ज्यादा बड़े अंतर से हराते हुए अपने अभियान का शानदार अंदाज में आगाज किया।
भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल को 26 रन पर ढेर कर दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में 5वां सबसे कम स्कोर है।
इससे पहले नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर इंडिया-ए को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इंडिया-ए की टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। हालांकि, नेपाल की गेंदबाजी के आगे अभिषेक और वैभव की सलामी जोड़ी फ्लॉप रही। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ मोर्चा संभाला और भारतीय टीम का स्कोर 332/9 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तिलक और कुमार दोनों ने शानदार शतक जड़े। तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्र ने 117 रनों की पारी खेली।
इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बराबर-बराबर बांटा गया है। इनमें पांच फुल मेंबर नेशन की A टीमें शामिल हैं, जबकि बाकी तीन टीमें एसोसिएट मेंबर देशों की हैं। इंडिया A को नेपाल, पाकिस्तान A और UAE के साथ ग्रुप B में रखा गया है। भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान A का सामना करेगी। वहीं, मंगलवार को UAE की चुनौती का सामना करेगी।
इंडिया ए की धमाकेदार जीत
नेपाल की पूरी टीम 26 रन पर ढेर हो गई है। इसके साथ ही इंडिया-ए ने 306 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया है।
खिलाड़ियों के पास बेहतरीन मौका
यह टूर्नामेंट अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी समेत भारत के कई T20I स्टार्स के लिए इंडिया A टीम की ओर से 50 ओवर का क्रिकेट खेलने का एक मौका है। इन सभी खिलाड़ियों की नजरें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिलेक्टर्स का ध्यान खींचने पर होंगी।
नेपाल की टीम से बड़े नाम गायब
नेपाल की टीम इस मैच में अपने कुछ बड़े स्टार खिलाड़ियों के बिना उतर रही है, जो कल नेपाल प्रीमियर लीग के फाइनल में खेलते नजर आएंगे। दीपेंद्र सिंह ऐरी और रोहित पौडेल भी उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो कल फाइनल खेलेंगे और इस वजह से वे इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
इंडिया ए स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।
नेपाल की टीम
संदीप लामिछाने (कप्तान), बसीर अहमद, अर्जुन कुमल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजबंशी, लोकेश बाम, कुशल भुर्टेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिषेष गौतम, इशान पांडे, राशिद खान, देव खनल।