Kumar Kushagra Century: कुमार कुशाग्र को क्यों टीम इंडिया लगातार अपने स्क्वाड में चुनती है इसका जवाब एक बार फिर मिल गया है. इमर्जिंग एशिया कप के पहले मैच में कुमार कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाई. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 93 गेंदों में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया.
कुशाग्र ने 4 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की. कुमार कुशाग्र का ये शतक इसलिए खास है क्योंकि इस खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और आयुष बडोनी के फेल होने के बाद ये पारी खेली.
कुमार कुशाग्र की शतकीय पारी
ने नंबर 5 पर क्रीज पर कदम रखा. आयुष बडोनी के आउट होने के बाद टीम इंडिया दबाव में आ गई थी. नेपाल के स्पिनर्स पकड़ बनाए हुए थे लेकिन इसके बाद कुशाग्र ने क्रीज पर कदम रखते ही काफी सकरात्मक क्रिकेट खेला. उन्होंने पहले सिंगल-डबल्स खेले और मौका मिलते ही बाउंड्री लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ा. कुशाग्र ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ 187 गेंदों में 200 प्लस रनों की साझेदारी की. इस खिलाड़ी ने 102 गेंदों में 117 रन बनाए.
कुमार कुशाग्र को पिता ने बनाया क्रिकेटर
कुमार कुशाग्र जमशेदपुर में जन्मे और छोटे शहर में पैदा होने के बावजूद उनके पिता शशिकांत ने उन्हें बड़ा क्रिकेटर बनाने का सपना देखा. उनका पिता शशिकांत सिंह को किताब पढ़ने का शौक था. क्रिकेट की किताबें पढ़कर उन्होंने नोट्स बनाए और अच्छे शॉट्स के कटआउट दीवारों पर चिपकाए. घर पर कंक्रीट की पिच बनवाई जहां कुशाग्र ने 6 साल की उम्र से क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू की. इस खिलाड़ी ने एमएस धोनी से प्रेरणा लेकर विकेटकीपिंग शुरू की. अब ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल दिखाकर इंडिया ए तक का सफर तय कर चुका है.
अश्विन ने की कुमार कुशाग्र की तारीफ
कुमार कुशाग्र की कमाल बल्लेबाजी देख अश्विन ने उन्हें सलाम किया. अश्विन का मानना है कि कुमार कुशाग्र आगे चलकर बड़ा नाम कमाएंगे. उन्होंने कहा, ‘कुमार कुशाग्र एक शानदार टैलेंट हैं’ मैंने उन्हें करीब से देखा है, और मेरा यकीन मानिए, वो एक सीरियस बैट्समैन हैं’ ये इनिंग तो बस एक ट्रेलर है, वो तैयार हैं और अपना टैलेंट दिखाने के लिए तैयार हैं’ उनका दिमाग मैच्योर है, उन्हें गेम की बहुत अच्छी जानकारी है, और वो जल्दी सीखते भी हैं’ इंडिया शुरू में मुश्किल में थी, और ज़रा देखिए कि उन्होंने अपनी इनिंग को कैसे आगे बढ़ाया’ वो शुरू में अलर्ट थे, उन्होंने 1 और 2 रन बनाए, और फिर सही समय पर गियर बदले’ वो एक क्वालिटी क्रिकेटर हैं, और भविष्य में कुछ बड़ा करने के लिए बने हैं’