इंडिया ए की टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले लीग मैच में नेपाल के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। तिलक वर्मा ने इस मैच में कुमार कुशाग्र के बाद शतक लगाने में सफलता हासिल की और ये भारत की तरफ से इस मैच का दूसरा शतक भी रहा।
तिलक वर्मा ने इस मैच में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
तिलक वर्मा ने 107 गेंदों पर लगाया शतक
तिलक वर्मा ने नेपाल के खिलाफ अपनी पारी की धीमी शुरुआत की, लेकिन एक बार क्रीज पर जमने के बाद उन्होंने लय पकड़ा और फिर अपना शतक उन्होंने 107 गेंदों पर चौका लगाकर पूरा किया। तिलक वर्मा ने अपनी 100 रन की पारी के दौरान 4 शानदार छक्के और 5 चौके भी गए। तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर टीम इंडिया को बेहद मुश्किल परिस्थिति से निकाल दिया और चौथे विकेट के लिए 206 रन की शानदार साझेदारी भी की। इस मैच में तिलक ने 113 गेंदों पर 107 रन की पारी 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से खेली।
नेपाल की टीम ने भारत के शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 42 रन के स्कोर पर गिरा दिया था और पिच से गेंदबाजों को मदद भी मिल रही थी, लेकिन तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने बेहद धैर्य के साथ खेलते हुए इंतजार किया और फिर अपनी पारी को संवारने का काम किया। कुमार कुशाग्र ने अपने कप्तान तिलक वर्मा का शानदार साथ निभाया और उन्होंने भी 102 गेंदों पर 117 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के और 10 चौके भी लगाए। इस मैच में भारत की शुरुआत खराब रही थी जब अभिषेक शर्मा 9 रन, वैभव सूर्यवंशी 26 रन तो वहीं तीसरे नंबर पर खेलने आए आयुष बदोनी 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।
IND A vs NEP: कुमार कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ लगाया शतक, छक्का लगाकर पूरी की सेंचुरी; भारतीय पारी को संभाला
IND A vs NEP: नेपाल के खिलाफ कुमार कुशाग्र ने शानदार शतकीय पारी खेली और भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर शानदार साझेदारी भी की।