IND A vs NEP Live: भारतीय टीम ने नेपाल को दिया 333 रनों का लक्ष्य, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने जड़े शतक

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए और नेपाल के बीच भिड़ंत हो रही है। नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर इंडिया-ए को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इंडिया-ए की टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं।

हालांकि, नेपाल की गेंदबाजी के आगे अभिषेक और वैभव की सलामी जोड़ी फ्लॉप रही। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ मोर्चा संभाला और भारतीय टीम का स्कोर 332/9 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तिलक और कुमार दोनों ने शानदार शतक जड़े। तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्र ने 117 रनों की पारी खेली।

इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बराबर-बराबर बांटा गया है। इनमें पांच फुल मेंबर नेशन की A टीमें शामिल हैं, जबकि बाकी तीन टीमें एसोसिएट मेंबर देशों की हैं। खासकर नेपाल की टीम पर नजर रखना दिलचस्प होगा, क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब 50 ओवर का फॉर्मेट उनकी काबिलियत की एक नई परीक्षा लेगा। इंडिया A को नेपाल, पाकिस्तान A और UAE के साथ ग्रुप B में रखा गया है। भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान A का सामना करेगी। वहीं, मंगलवार को UAE की चुनौती का सामना करेगी।

Leave a Comment