Temba Bavuma Becomes Number 1 Captain: Temba Bavuma ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा टेस्ट जीतकर बनें दुनिया के नंबर-1 कप्तान

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने अपनी कप्तानी में एक बड़ी अचीवमेंट हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बवुमा ने टेस्ट क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

वह अपने शुरुआती 16 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं।

बवुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अब तक खेले गए 16 टेस्ट मैचों में से 14 में जीत दर्ज की है। इस दौरान टीम को सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा। इस अचीवमेंट के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान लिंडसे हैसेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हैसेट ने अपने शुरुआती 16 टेस्ट में 13 जीत हासिल की थीं।

Temba Bavuma Becomes Number 1 Captain: शुरुआती 16 टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान

Temba Bavuma Become Successful Captain In Test Matches (Source: Google)

टेम्बा बवुमा इस लिस्ट में पहले पोज़ीशन पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कई दिग्गज कप्तान भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

टेम्बा बवुमा (दक्षिण अफ्रीका) – 14 जीत
लिंडसे हैसेट (ऑस्ट्रेलिया) – 13 जीत
बिल वुडफुल (ऑस्ट्रेलिया) – 11 जीत
स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) – 11 जीत
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 11 जीत
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 11 जीत

ऐसा रहा है टेम्बा बवुमा का टेस्ट करियर

 Temba Bavuma Test Career (Source: Google)

टेम्बा बवुमा के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 70 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 120 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 39 की एवरेज से 4096 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 179 रन है।

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया

 South Africa vs Bangladesh Match (Source: Google)

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए। टीम की तरफ से तौहीद हृदोय ने 137 और लिटन दास ने 120 रनों की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 557 रन बनाए। टीम को मार्केस एकरमैन ने 157 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर मजबूत सिचुएशन में पहुंचाया। वहीं, रियान रिकल्टन ने भी 102 रन बनाकर शतक लगाया।

पहली पारी में पिछड़ने के बाद बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और महज 168 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 12 रनों का टारगेट मिला। साउथ अफ्रीका ने 1.3 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया और मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टेम्बा बवुमा ने टेस्ट कप्तानी में इतिहास रचते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

Leave a Comment