रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल से आगे इशान किशन; एक वनडे मैच में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

रोहित शर्मा इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वनडे प्रारूप में रोहित शर्मा के नाम पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं और वो आने वाले दिनों में जब तक भारत के लिए खेल रहे हैं कई और कीर्तिमान अपने नाम करेंगे।

इन सारी बातों के बीच एक शानदार रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है वो अब तक नहीं टूट पाया है। रोहित एक वनडे मैच में सिर्फ बाउंड्रीज (चौके और छक्के) के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

रोहित शर्मा हैं नंबर 1, गिल से आगे इशान किशन

एक वनडे मैच में सिर्फ बाउंड्री के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने अपनी 264 रन की पारी के दौरान 186 रन सिर्फ चौके और छक्कों यानी बाउंड्री के जरिए जुटाई थी। वहीं इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अपनी नाबाद 237 रन की पारी के दौरान बाउंड्री के जरिए 162 रन बनाए थे। इस लिस्ट में इशान किशन फिलहाल शुभमन गिल से आगे हैं और तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अपनी 210 रन की पारी के दौरान 156 रन बाउंड्री के जरिए बनाए थे।

इस लिस्ट में शुभमन गिल चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने अपनी वनडे की बेस्ट नाबाद 223 रन की पारी के दौरान 152 रन चौकों और छक्कों से बनाए थे तो वहीं शेन वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वो 5वें स्थान पर मौजूद हैं। शेन वॉटसन की वनडे की सबसे बेस्ट पारी नाबा 185 रन की थी और इसमें उन्होंने बाउंड्री से 150 रन बनाए थे। इस लिस्ट में एक बार फिर से रोहित शर्मा ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अपनी 209 रन की पारी में 144 रन तो वहीं मैक्सवेल ने अपनी नाबाद 201 रन की पारी के दौरान 144 रन सिर्फ बाउंड्री से जुटाए थे।

एक वनडे मैच में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

186 रन- रोहित शर्मा (264 में से)
162 रन- मार्टिन गप्टिल (237* में से)
156 रन- इशान किशन (210 में से)
152 रन- शुभमन गिल (223* में से)
150 रन- शेन वॉटसन (185* में से)
144 रन- रोहित शर्मा (209 में से)
144 रन- ग्लेन मैक्सवेल (201* में से)

शुभमन गिल नंबर 1, विराट कोहली की टॉप-10 में एंट्री; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष दस बल्लेबाज

विराट कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और वो 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गए। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉप पर बने हुए हैं।

Leave a Comment