WPL 2027 Schedule: महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान, 2 शहरों में होंगे मैच, जानिए पूरा कार्यक्रम

बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें एडिशन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. WPL 2027 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट वडोदरा और मुंबई में आयोजित होगा. दोनों ही जगह 11-11 मैच खेले जाएंगे.

नया सीज़न 14 जनवरी को वडोदरा में शुरू होगा, जिसमें पहले मैच में पिछली चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. वडोदरा लेग 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें 11 मैच होंगे. इसके बाद मैच मुंबई में होंगे. ये मुकाबले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आयोजित होंगे. ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुकाबले 26 जनवरी से शुरू होंगे. लीग स्टेज 3 फरवरी तक चलेगी, जिससे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुकाबला तय होगा.

एलिमिनेटर और फाइनल

महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर 5 फरवरी को खेला जेघा. पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी. लीग स्टैंडिंग में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करेगी, जो 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा. TATA WPL 2027 के सभी 22 मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.

WPL 2027 का पूरा शेड्यूल

  • मैच नंबर 1: गुरुवार, 14 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 2: शुक्रवार, 15 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 3: शनिवार, 16 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 4: रविवार, 17 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 5: सोमवार, 18 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 6: मंगलवार, 19 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 7: बुधवार, 20 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 8: गुरुवार, 21 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 9: शुक्रवार, 22 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 10: शनिवार, 23 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 11: रविवार, 24 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, वेन्यू: वडोदरा
  • मैच नंबर 12: मंगलवार, 26 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 13: बुधवार, 27 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 14: गुरुवार, 28 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 15: शुक्रवार, 29 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 16: शनिवार, 30 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 17: रविवार, 31 जनवरी 2027, शाम 7:30 बजे – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 18: सोमवार, 1 फरवरी 2027, शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 19: मंगलवार, 2 फरवरी 2027, शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • मैच नंबर 20: बुधवार, 3 फरवरी 2027, शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वेन्यू: मुंबई-सीसीआई
  • एलिमिनेटर (मैच नंबर 21): शुक्रवार, 5 फरवरी 2027, शाम 7:30 बजे – मुंबई-सीसीआई
  • फाइनल (मैच नंबर 22): रविवार, 7 फरवरी 2027, शाम 7:30 बजे – मुंबई-सीसीआई

Leave a Comment