आदर्श-माधव के शतक, आर्यन ने लगाया अर्धशतक; यूपी ने 455 रन बना ली 100 रन की बढ़त, नहीं चले रिंकू सिंह-करन शर्मा

उत्तर प्रदेश ने आदर्श सिंह और माधव कौशिक की शतकीय पारी साथ ही कप्तान आर्यन जुयाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर बड़ोदा के खिलाफ पहली पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 455 रन बना लिए हैं और इस टीम को 100 रन की बढ़त मिल गई।

यूपी की तरफ से टीम का स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और करन शर्मा का बल्ला नहीं चला।

इस मुकाबले में बड़ोदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फिर इस टीम ने ओपनर ध्रुव पटेल की 124 रन की शतकीय पारी साथ ही मनन सोलंकी की 50 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 355 रन बनाए। बड़ोदा के लिए पहली पारी में शाश्वत रावत ने 47 रन जबकि मितेश पटेल ने भी 49 रन बनाए।

आदर्श-माधव के शतक, नहीं चले रिंकू-करन

यूपी के लिए पहली पारी में ओपनर आदर्श सिंह ने 276 गेंदों पर 3 छक्के और 17 चौकों की मदद से 162 रन बनाए तो वहीं माधव कौशिक ने 279 गेंदों पर 137 रन की पारी एक छक्का और 15 चौकों की मदद से बनाए। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 541 गेंदों पर 309 रन की शानदार साझेदारी भी हुई। नंबर 3 पर बैटिंग करने आए कप्तान आर्यन जुयाल ने भी 109 गेंदों पर एक छक्का और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेली।

यूपी की स्थिति और मजबूत हो जाती अगर रिंकू सिंह और करन शर्मा चल जाते, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। रिंकू सिंह ने 36 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली जबकि करन शर्मा ने 25 गेंदों पर 10 रन बनाए। इसके अलावा सिद्धार्थ यादव ने 2 रन की पारी खेली तो वहीं प्रशांत वीर ने 14 रन की पारी खेली। यश दयाल ने 10 रन का योगदान दिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक शिवम मावी क्रीज पर 13 रन बनाकर नाबाद थे तो वहीं उनका साथ कार्तिक यादव दे रहे हैं जो अब तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज

विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी।

Leave a Comment