क्या सूर्यकुमार यादव बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील के बाद हो सकता है ऐलान

Mumbai Indians : आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले एक बड़ा सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में आ रहा है. ये सवाल है कि, मुंबई इंडियंस का नया कप्तान कौन बनेगा. इस सवाल का जवाब भी हर कोई जानना चाह रहा है.

क्योंकि लगातार सोशल मीडिया पर ऐसे खबरें आ रही हैं कि, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर जा सकते हैं. मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले ट्रेड कर सकती है. हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें कई टीमों से साथ आई हैं लेकिन हाल ही में खबरों के मुताबकि, पंजाब किंग्स या फिर राजस्थान रॉयल्स के साथ हार्दिक पांड्या का ट्रेड किया जा सकता है.

पंजाब किंग्स तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद के बदले में मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर सकती है. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसाल रवि बिश्नोई को मुंबई इंडियंस को देने के लिए तैयार है. बदले में वो हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाहती है. क्योंकि राजस्थान के पास कप्तान रियान पराग है, जो विफल रहे है. ऐसे में हार्दिक राजस्थान के लिए एक अच्छा विकल्प हैं. वहीं पंजाब किंग्स भी हार्दिक को अपने साथ जोड़ना चाहती है.

 

 

कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का कप्तान

अब मुंबई इंडियंस जब हार्दिक पांड्या को ट्रे़ड कर लेगी तो, कप्तान की जगह मुंबई इंडियंस में खाली हो जाएगी. ऐसे में एमआई का नया कप्तान कौन बनेगा. इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से दोबारा से कप्तानी संभालने के लिए संपर्क किया है. इस पर अभी तक रोहित का स्टेंड साफ नहीं किया है. लेकिन रोहित शर्मा अगर दोबारा कप्तानी नहीं संभालते हैं टीम की कप्तानी संभालने से मना करन देते हैं तब कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का कप्तान? आइए जानते हैं.

 

 

ये खिलाड़ी बन सकते है मुंबई इंडियंस का कप्तान

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस की ओर से साफ कर दिया गया है कि, सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर नहीं जा रहे हैं. वो एमआई के लिए खेलेंगे. पहले खबरें थीं कि, सूर्या भी मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी टीम में जा सकते हैं. अब जब वो मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे तो, हार्दिक पांड्या के जाने के बाद वो कप्तानी की पहली पसंद बन सकते हैं.

ऐसे में आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव को अपना कप्तान बना सकती है. क्योंकि आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के उपकप्तान थे. अब जब हार्दिक नहीं होंगे तो सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है. लेकिन इसका अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. पर हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील पूरी होने के बाद मुंबई इंडियंस सूर्या के कप्तान बनने का ऐलान कर सकती है.

 

 

कौन बनेगा टीम का उपकप्तान

मुंबई इंडियंस का उपकप्तान कौन बनेगा. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है, टीम इंडिया के वर्तमान उपकप्तान तिलक वर्मा एमआई के आईपीएल 2027 में उपकप्तान बन सकते हैं. वहीं उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान वर्ल्ड कप चैंपियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव कप्तान बन सकते हैं.

Leave a Comment