IPL 2027: आईपीएल 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होना है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों की ट्रेड डील की खबरें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
इस बार ऑलराउंडर्स की सबसे बड़ी डील देखने को मिल सकती है. भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की डील को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है. इसी बीच एक ऑलराउंडर की ट्रेड डील की खबरें सामने आ रही हैं. इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कई बड़ी फ्रेंचाइजी लाइन में लग चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी चैंपियन टीम ने भी इस इंग्लिश ऑलराउंडर को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखाई है. बता दें कि लिविंगस्टोन अभी सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.
लियाम लिविंगस्टोन को अपने साथ जोड़ने के लिए CSK समेत कई टीमें रेस में शामिल
Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की कुछ बड़ी फ्रेंचाइजी लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब हैं. इस रेस में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सामने आ रहा है. चेन्नई को मीडिल ऑर्डर में एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है जो मैदान पर आते ही बड़े छक्के लगा सके जरूरत पड़ने पर किफायती स्पिन गेंदबाजी भी कर सके. लिविंगस्टोन इस रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद का क्या है प्लान?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने इस मैच विनर खिलाड़ी को जाने देगी? रिपोर्ट्स के अनुसार, SRH मैनेजमेंट ने अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. टीम अभी भी उलझन में है लियाम लिविंगस्टोन को टीम में रखने या रिलीज करने के नफा-नुकसान का हिसाब लगा रही है.
लिविंगस्टोन जैसे खतरनाक मैच पलटने वाले खिलाड़ी को छोड़ना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता. यही वजह है कि SRH कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.
क्यों खास हैं लियाम लिविंगस्टोन?
लियाम लिविंगस्टोन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया के किसी भी खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की ताकत रखते हैं मैदान के हर कोने में लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, बल्कि वे एक बेहद चालाक मल्टी-टैलेंटेड गेंदबाज भी हैं जो परिस्थिति सामने वाले बल्लेबाज के हिसाब से ऑफ-स्पिन लेग-स्पिन दोनों तरह की बॉलिंग कर लेते हैं, जिसकी वजह से वे किसी भी कप्तान के लिए मैच जिताने वाले एक बेहतरीन ऑलराउंडर विकल्प साबित होते हैं.
उनकी इसी शानदार काबिलियत की वजह से अब यह देखना बेहद दिलचस्प रोमांचक होने वाला है कि क्या सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच विनर खिलाड़ी की अहमियत को समझते हुए उन्हें हर हाल में अपने साथ रोके रखती है, या फिर आने वाले आईपीएल 2027 के महामुकाबले में लिविंगस्टोन फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी में या फिर किसी एकदम नई टीम के लिए मैदान पर चौके-छक्के बरसाते हुए दिखाई देंगे.