श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान ने अपने घर पर पहली बार जीता ट्राई सीरीज का खिताब, भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की भी की बराबरी

PAK vs SL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार (31 अक्टूबर) को श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर वनडे ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 326 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करके इतिहास रच दिया.

इसके साथ ही उसने भारत के 24 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. वनडे फॉर्मेट के किसी फाइनल में यह अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. भारत ने साल 2002 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 326 रन का लक्ष्य हासिल कर यह रिकॉर्ड बनाया था.

 

 

अराफात मिन्हास ने पलटा मैच का रुख

फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने 48.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बना लिए मुकाबला जीत लिया. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 5 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. पूर्व कप्तान बाबर आजम भी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद फखर जमान साद बेग ने पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 149 रनों की शानदार साझेदारी हुई. साद बेग ने 74 रन बनाए, जबकि फखर जमान ने शानदार शतक लगाया. इसके बाद सलमान अली आगा ने 17 हसन नवाज ने 37 रन बनाए.

 

 

एक समय पाकिस्तान के लिए जीत मुश्किल नजर आने लगी थी, लेकिन अराफात मिन्हास ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 4 छक्के 3 चौकों की मदद से 61 रन ठोक दिए. आखिर में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी.

पहली बार अपने घर में चैंपियन बना पाकिस्तान

यह पाकिस्तान के लिए खास जीत रही. टीम ने पहली बार अपने घर में वनडे ट्राई सीरीज का खिताब जीता है. इससे पहले पाकिस्तान तीन बार अपने यहां वनडे ट्राई सीरीज आयोजित कर चुका था, लेकिन हर बार उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

श्रीलंका की पारी

इससे पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया. श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही. अविष्का फर्नांडो कामिंडू मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े. फर्नांडो ने 38 रन बनाए, जबकि कामिंडू मेंडिस ने 131 रनों की शानदार पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था. इसके अलावा पवन रत्नायके ने 77 रन बनाए. इन पारियों की मदद से श्रीलंका ने 325 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, सलमान आगा हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए.

 

Leave a Comment