भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि रवींद्र जडेजा का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना जाना चाहिए था। उनके टीम में नहीं होने का मतलब है कि शायद 50 ओवर के फॉर्मट में उनकी जरूरत खत्म हो गई है।
अक्षर पटेल को उनकी जगह टीम में जगह मिल रही है। जडेजा को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है उनकी जगह अक्षर पटेल बतौर बाएं हाथ के स्पिनर टीम की पहली पसंद बन गए हैं।
उन्हें शायद नहीं चुना जा सकता
वनडे विश्व कप अगले साल संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा आयोजित किया जाएगा। ऐसे में जडेजा का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में ना होना उनके भविष्य पर सवाल उठा रहा। चेतेश्वर पुजारा ने जियोस्टार से कहा, ”मैं ऐसा मानता हूं, क्योंकि अगर आप रवींद्र जडेजा को वनडे में बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें चुना जाना चाहिए था। मुझे यकीन है कि उन्हें यह बता दिया गया होगा कि उन्हें शायद नहीं चुना जा सकता, क्योंकि अक्षर पटेल वनडे में मुख्य ऑलराउंडर रहे हैं और उन्हें अधिक मौके दिए जा रहे हैं।”
पुजारा ने कहा, “उनकी (जडेजा) उम्र को देखते हुए, मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन ने उनसे कहा होगा कि अब वह केवल टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें वहीं ध्यान देना चाहिए और वे सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए उनकी ओर नहीं देख रहे हैं।” हालांकि रविंद्र जडेजा सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गई वनडे सीरीज का हिस्सा थे और प्लेइंग इलेवन में भी उन्हें मौका मिला था।
टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज चार नवंबर से होगा। नियमित कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर आखिरी दो वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।
आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।