IPL 2027: क्या हार्दिक पांड्या का ट्रेड होना तय है? जानिए रोहित शर्मा की वापसी पर पूरी जानकारी.

IPL 2027: आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शुमार मुंबई इंडियंस खेमे से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आने वाले सीजन के लिए अपनी टीम और रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में जुट गई है।

साल 2020 के बाद से खिताब जीतने में नाकाम रही मुंबई इंडियंस की कमान एक बार फिर अनुभवी सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी रोहित को आखिरी बार टीम की कप्तानी का मौका दे सकती है, जबकि भारत की टी20 टीम के प्रतिभावान बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तानी की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

साल 2024 में हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर भी कई खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस अब हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए तीन अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ बातचीत कर रही है। इससे पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बना चुके हैं, लेकिन मुंबई में उनकी बतौर कप्तान वापसी खास नहीं रही।

खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है, जबकि रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल मैक्लेंघन को दी गई है और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। इसके अलावा, भारतीय टीम में रह चुके टी दिलीप को फील्डिंग कोच की कमान सौंपी गई है।

Leave a Comment