हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में भारतीय टीम का साधारण प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान से हारने के बाद शनिवार (31 अक्टूबर) को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन बनाए।
भारत के लिए टी नटराजन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 14 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 271.43 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए।
राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंद पर 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 342.86 का रहा। कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 8 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 15 रन बनाए। नितीश राणा 6, राहुल तेवतिया और शशांक सिंह 1-1 रन बनाकर आउट हुए। यूएई के लिए जाहिद अली ने 3 विकेट लिए। मुहम्मद फारुख और मोहम्मद फराज़ुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।
संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग 6
खालिद शाह (विकेटकीपर/कप्तान), अंश टंडन, मुहम्मद जुहैब, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मोहम्मद फराज़ुद्दीन।
भारत की प्लेइंग 6
राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर) नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन।
संयुक्त अरब अमीरात टीम
खालिद शाह (विकेटकीपर), अंश टंडन, मुहम्मद जुहैब, मारूफ मर्चेंट, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मोहम्मद फराज़ुद्दीन।
भारतीय टीम
राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), टी नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया।
भारत अंक तालिका में सबसे नीचे
अंक तालिका में ग्रुप सी में भारत सबसे नीचे है। उसे पाकिस्तान ने पहले मैच में 4 विकेट से हराया था। उसका रनरेट -1.512 है। पाकिस्तान पहले नंबर पर पर है। उसके 2 मैच में 2 अंक हैं। यूएई ने उसे पहले मैच में हराया था। उसका रनरेट +0.602 है। यूएई दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान को उसने 1 विकेट से हराया था। उसका रनरेट+0.083 है। अगर भारत को यूएई से हार मिलती है तो उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। जीत के बाद भी उसका आगे बढ़ना तय नहीं है। रनरेट बेहतर होने पर ही वह आगे बढ़ सकेगा।
23 गेंद पर 91 रन ठोक पाकिस्तान ने भारत को हराया
हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में पाकिस्तान ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारत को 8 विकेट से हरा दिया। मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद भारत ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए।