MI Captaincy Core: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस? रोहित या तिलक वर्मा बन सकते हैं नए कप्तान

  • मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या के भी टीम से अलग होने की खबरें तेज

  • कप्तानी के लिए रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के नामों पर विचार कर रही MI

  • मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड की सहमति

  • सबसे अहम रहने वाली है

Mumbai Indians New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के 20वें सीजन से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने पूरे कोचिंग दल को बदल दिया है।

इस बड़े बदलाव के बीच अब कप्तान हार्दिक पांड्या के भी टीम से अलग होने की खबरें तेज हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस आगामी सीजन में रोहित शर्मा या फिर युवा सनसनी तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंप सकती है।

हार्दिक पांड्या का ट्रेड अभी तय नहीं

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या के लिए फिलहाल किसी भी आधिकारिक ट्रेड ऑफर की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या का आगामी सीजन में MI के साथ बने रहने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में फ्रेंचाइजी नए लीडर की तलाश में जुट गई है।

रोहित और तिलक ही क्यों हैं रेस में आगे?

आपको बता दें कि  की टीम में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय क्रिकेट के बेहद अनुभवी और बड़े नाम शामिल हैं। इसके बावजूद, मैनेजमेंट कप्तानी के लिए रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के नामों पर ज्यादा गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके पीछे अनुभव और भविष्य की एक सोची-समझी रणनीति काम कर रही है।

जानें क्या तिलक वर्मा पर लगेगी मुहर?

23 वर्षीय तिलक वर्मा इस समय भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान हैं और भारतीय टीम प्रबंधन भी उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रहा है। अगर MI तिलक को कप्तानी की जिम्मेदारी देती है, तो वह मेगा ऑक्शन (बड़ी नीलामी) में खिलाड़ियों की खरीद में भी अपनी राय रख सकेंगे। इस फैसले में MI के मालिक आकाश अंबानी, शीर्ष अधिकारी राहुल संघवी और मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड की सहमति सबसे अहम रहने वाली है।

रोहित शर्मा अनुभव का दूसरा नाम

 आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने 5 बार ट्रॉफी उठाई है। अनुभव और मैदान पर लीडरशिप के मामले में आज भी कोई उनके करीब नहीं है।

हालांकि, रोहित आईपीएल 2027 में 40 वर्ष के हो जाएंगे। पिछले कुछ सीजन में उन्हें ज्यादातर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में इस्तेमाल किया गया है। अगर वे फिर से कप्तान बनते हैं, तो उन्हें बतौर लीडर पूरा मैच खेलना होगा, जो टीम कॉम्बिनेशन के लिहाज से देखने लायक होगा।

Leave a Comment