IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को विस्फोटक बैटिंग का ये इनाम? 2 मैच के बाद ही प्लेइंग-11 से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ने चौथे मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर दिए. ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में भी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और फिर से पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

मगर इस फैसले से ज्यादा इंतजार प्लेइंग-11 को लेकर था, जिसका खुलासा भी अय्यर ने टॉस के दौरान किया और इसने हैरान कर दिया. सिर्फ 2 मैच खेलकर ही युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप कर दिया गया. वहीं 4 साल बाद टीम में लौटे लेकिन तीनों मैच में असफल रहे दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी ड्रॉप कर दिया गया.

ईशान की वापसी, वैभव बाहर

वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 मैच में मौका नहीं मिला था लेकिन ईशान किशन की चोट के चलते उन्हें दूसरे और तीसरे मैच में प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी. दूसरे टी20 में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग के लिए उतारा गया था लेकिन वो सिर्फ 4 रन बना सके थे. वहीं तीसरे मैच में उन्हें फिर ओपनिंग में मिली और वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रन कूट दिए. ऐसे में उम्मीद थी कि वो अगले दोनों मैच भी खेलेंगे लेकिन सिर्फ 2 मैच के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. इसकी वजह ईशान किशन ही हैं, जो फिट होकर प्लेइंग-11 में लौट आए हैं.

 

सिर्फ वैभव ही नहीं बल्कि दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी इस मैच के लिए प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया है. पूरे 4 साल के लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने वाले भुवी की वापसी अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने तीनों मैच में जमकर मार पड़ी. इन 3 मैच में भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 1 ही विकेट ले सके. ऐसे में उनकी जगह अब तेज गेंदबाज मयंक यादव तकी वापसी हुई है.

IND vs NZ: Playing 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटीकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सेइफर्ट (विकेटीकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकॉब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर

Leave a Comment