दुबईः सीरीज़ का फ़ैसला हो चुका है और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ अपनी पहली T20I सीरीज़ जीत के लिए ज़िम्बाब्वे का इंतज़ार अभी भी जारी है। सीरीज़ में अभी एक मैच और बचा है, जो 1 नवंबर को खेला जाएगा।
अफ़ग़ानिस्तान ने 19 रन से मैच जीत ली। अफ़ग़ानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए, जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 202 रन बना सकी। राशिद खान ने अपना 200वां T20I विकेट लिया, ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 8वीं T20I सीरीज जीती है, जबकि जिम्बाब्वे अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीत पाया है।
सिकंदर रजा ने शानदार कोशिश की, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। अपना दूसरा T20I शतक पूरा किया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में, अज़मतुल्लाह उमरजई ने शानदार शतक जड़कर अफगानिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा और टीम का स्कोर 221/7 तक पहुँचाया।
उमरजई ने सिर्फ 50 गेंदों पर 116 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 232.00 रहा। उनकी इस तूफानी पारी ने अफगानिस्तान को तब संभाला, जब टीम ने महज 38 रन पर ही अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। एजाज़ अहमद अहमदज़ई ने भी अहम साथ निभाया और 27 गेंदों पर 52 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
इन दोनों की साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान अपने 20 ओवरों में 221/7 का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 38 रन पर 5 विकेट खो दिए। रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, मोहम्मद अकरम और शाहिदुल्लाह कमाल कुछ खास नहीं कर सके, जबकि सेदीकुल्लाह अटल ने 21 गेंदों पर 17 रन बनाए और नौवें ओवर में आउट हो गए।
इसके बाद उमरजई और एजाज़ ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रनों की साझेदारी करके पारी को पूरी तरह बदल दिया। 180 रन के स्कोर पर एजाज़ के आउट होने से यह साझेदारी टूटी, लेकिन उमरजई ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और 19वें ओवर में 116 रन बनाकर आउट हुए। अंत में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने तेजी से रन बनाए और सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन जड़े।
जिसमें 4 छक्के शामिल थे। मुजीब उर रहमान 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह अफगानिस्तान ने 11.05 के रन रेट से 221/7 का स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस और कुंदई मातिगिमू ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विंसेंट मासेकेसा, अर्नेस्ट मासुकु और सिकंदर रज़ा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
अफगानिस्तान के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान ने पुरुषों के T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।