Watch Video: अभिषेक शर्मा के मेडिटेशन सेलिब्रेशन पर ईशान किशन ने ली चुटकी, कहा- दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके…

Abhishek Sharma: भारतीय बल्लेबाज  ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में तूफानी शतक जड़कर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. अभिषेक की इस शानदार पारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने उनके मेडिटेशन सेलिब्रेशन को लेकर मजेदार अंदाज में चुटकी ली.

 

 

 

टीम बस में ईशान ने बनाया वीडियो

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा टीम बस में साथ सफर कर रहे थे. इसी दौरान ईशान ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वह अभिषेक के बल्लेबाजी करने और फिर मेडिटेशन करने के अंदाज पर मजाक करते नजर आए. ईशान ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया.

 

 

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को क्या कहकर ली चुटकी

वीडियो में ईशान कहते सुनाई दिए,

“दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करके, खुद मेडिटेट करता है.”

उनका इशारा अभिषेक की उस आक्रामक बल्लेबाजी की तरफ था, जिससे विरोधी टीम के गेंदबाजों पर काफी दबाव बन गया था. इसके बाद अभिषेक ने अपने खास मेडिटेशन पोज में जश्न मनाया.

 

38 गेंदों में बनाए 113 रन

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन ठोक दिए. उन्होंने अपनी सेंचुरी महज 35 गेंदों में पूरी की. यह अभिषेक के टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक था.

उनकी इस पारी ने भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का दम दिखाया. मैदान पर गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद मेडिटेशन के अंदाज में जश्न मनाना और उस पर ईशान किशन की मजेदार टिप्पणी अब चर्चा का विषय बन गई है.

Leave a Comment