इंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। इंडिया ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 119 ओवर में 8 विकेट पर 488 रन बना लिए।
उसके पास 284 रनों की बढ़त हो गई है।
इंडिया ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और वाशिंगटन सुंदर का योगदान अहम रहा। पडिक्कल दोहरा शतक से चूक गए। साई शतक से चूके। यश राठौड़ और वाशिंगटन सुंदर ने भी अर्धशतक जड़ा। दूसरी पारी में भी इंडिया ए की शुरुआत काफी खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल 5 और केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।
देवदत्त पडिक्कल-साई सुदर्शन ने इंडिया ए की वापसी कराई
इसके बाद देवदत्त पडिक्कल 284 गेंद पर 199 रन और साई सुदर्शन 184 गेंद पर 91 रन ने इंडिया ए की वापसी कराई। दोनों ने 340 गेंद पर 215 रनों की साझेदारी की। साई सुदर्शन के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए। वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वह 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यश राठौड़ क्रीज पर आए। उन्होंने 72 गेंद पर 66 रनों की पारी खेली।
वाशिंगटन सुंदर 75 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर
वाशिंगटन सुंदर 75 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उन्होंने अंशुल कम्बोज 36 गेंद पर 23 रन के साथ 41 रनों की साझेदारी की। आकिब नबी के साथ 106 गेंद पर 69 रनों की साझेदारी हुई। नबी 63 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप क्रीज पर डटे हुए हैं। न्यूजीलैंड ए के लिए क्रिस्टियन क्लार्क और जैक गिब्सन ने 2-2 विकेट लिए। फ्रेशर शीट, साइमन कीन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और जायडन लेनोक्स ने 1-1 विकेट लिए।
यश राठौड़ ने दूसरी पारी में जड़ा बेहतरीन अर्धशतक
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले टेस्ट में यश राठौड़ ने प्रभावित किया है। 26 साल के इस बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 72 गेंद पर 8 चौके की मदद से 66 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 49 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए थे।