Ind W Vs Zim W 2nd ODI LIVE Score: भारतीय महिला टीम और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज वडोदरा में खेला जा रहा है। भारत ने जिम्बाब्वे को 329 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने शतकीय पारी खेली है। भारत ने पहला वनडे मैच 9 विकेट से जीता था, ऐसे में वूमेन इन ब्लू इस मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने के बाद पहला शतक जड़ा है।
IND- 328/6 (50 ओवर)
ZIM- 118/2 (28 ओवर)
भारत को पहले ओवर में ही चौथी गेंद पर बड़ा झटका लगा। 1 रन जब टीम का स्कोर था तब कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। भारत ने 19 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट भी खोया। शैफाली वर्मा 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने साझेदारी को आगे बढ़ाया। भारत का स्कोर 100 के पार हो गया। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर अभी भी मैदान पर हैं। वे 66 रन बनाकर खेल रही हैं। प्रतिका रावल 61 (67) रन बनाकर आउट हुईं। युवा बल्लेबाज तेजल हसबनीस 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुईं। फिलहाल कौर का साथ दीप्ति शर्मा दे रही हैं। भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। हरमप्रीत कौर शतक की ओर अग्रसर हैं। दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला शतक जड़ दिया है। आखिरी टी-20 मैच में वे शतक से चूक गई थीं, लेकिन इस बार कसर पूरी कर दी है। वे 104 गेंदों में 101 रन बनाकर खेल रही हैं। अपनी संघर्षभरी पारी के दौरान उन्होंने कुल 12 चौके जड़े हैं। दीप्ति शर्मा ने भी शतक जड़ दिया है। उन्होंने 106 (86) की पारी खेली, जबकि हरमनप्रीत कौर 126 (121) रन बनाकर आउट हुईं।
जिम्बाब्वे महिला (प्लेइंग XI): मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलोव्ड बिज़ा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, चिएड्ज़ा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे, श्री चरणी, जिंतीमनी कलिता।
भारत की पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना की यह पहली वनडे सीरीज है। अगर यह मुकाबला टीम इंडिया जीतकर सीरीज अपने नाम करती है तो यह उनके लिए खास उपलब्धि होगी। टी-20 सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। पिछले मुकाबले में प्रतिका रावल ने शतकीय पारी खेली थी। शैफाली वर्मा ने अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, स्मृति मंधाना के बल्ले से सिर्फ 32 रन निकले थे।
ODI सीरीज के लिए भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, जिंतीमनी कलिता, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा।
जिम्बाब्वे महिला टीम: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), लोरिन फिरी, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, शार्ने मेयर्स, न्याशा ग्वानजुरा, चिएड्जा धुरुरू, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), तेंदई मकुशा, ओलिंडर चारे, कुदजई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, केलिस नधलोवु, जोसेफिन नकोमो।