वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रहाणे ने भारत की पेस अटैक का किया चयन; बुमराह, सिराज, अर्शदीप समेत 5 गेंदबाजों को चुना

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेगा और 12 स्थानों में मैच खेले जाएंगे।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का चयन पहले किया था, लेकिन अब पूर्व भारतीय बैटर अजिंक्य रहाणे ने इस टूर्नामेंट के लिए यानी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 5 तेज गेंदबाजों का चयन किया।

रहाणे ने शमी, हर्षित, भुवी का नहीं किया चयन

2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अजिंक्य रहाणे ने जिन पांच तेज गेंदबाजों का चयन वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए किया उसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को तो शामिल किया, लेकिन इसमें भुवनेश्वर कुमार, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों को शामिल नहीं किया। नवंबर 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से हर्षित राणा ने खेल के तीनों फॉर्मेट में हिस्सा लिया है और वह हेड कोच गौतम गंभीर के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके बावजूद अजिंक्य रहाणे ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

हर्षित राणा के अलावा रहाणे ने भुवनेश्वर कुमार को भी बाहर रखा। मेरठ में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद 6 अक्टूबर को टी20आई टीम में वापसी की थी। रहाणे ने मोहम्मद शमी को भी नजरअंदाज कर दिया, जो वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शमी जिन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर थे और उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉपी में खेला था।

रहाणे ने अपनी सूची में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा अर्शदीप सिंह और दिल्ली के तेज गेंदबाज मयंक यादव को शामिल किया। अर्शदीप सिंह टी20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्होंने वनडे मैच भी खेले हैं लेकिन मयंक ने अभी तक दो बार की विश्व चैंपियन टीम के लिए अपना वनडे डेब्यू नहीं किया है। रहाणे ने सोनी स्पोर्ट्स के द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए मेरे 5 तेज गेंदबाज पहले बुमराह, दूसरे अर्शदीप सिंह, तीसरे प्रसिद्ध कृष्णा, चौथे मोहम्मद सिराज और पांचवें मयंक यादव होंगे।

तिलक वर्मा ने अभिषेक को पीछे छोड़ा, ग्लेन फिलिप्स नंबर 1; भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20 के बाद टॉप-10 बैटर-बॉलर

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20आई मैच के बाद ग्लेन फिलिप्स सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए जबकि संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Comment