SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की पारी और 31 रन से हार, साउथ अफ्रीका ने की सीरीज में बराबरी; WTC अंकतालिका का क्या है हाल

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को Gqeberha में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 31 रन से मात दी। इस मुकाबले में एक वक्त 40 रन पर साउथ अफ्रीका के पहली पारी में 4 विकेट गिर गए थे, 92 रन पर आधी टीम आउट हो गई थी और तकरीबन दो दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था।

फिर इस मैच में मेजबानों की किस्मत पलट गई।

इस मुकाबले में फॉलोऑन खेलते हुए कंगारू टीम पारी की हार को भी नहीं टाल सकी। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम इस जीत के बावजूद मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर ही है।

सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से जीता था। अब मेजबान टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बराबरी भी कर ली है। इस टेस्ट सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।

बावुमा, यानसेन और हार्मर ने बदली मैच की तस्वीर

इस मुकाबले की बात करें तो दूसरे दिन अंतिम सत्र में मैच शुरू हुआ। मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और 40 रन पर 4 विकेट गिर गए। उसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने एक छोर पर खूटा गाढ़ दिया। उन्होंने रियान रिकल्टन के साथ 5वें विकेट के लिए 52, मुल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 18, मार्को यानसेन के साथ 7वें विकेट के लिए 132 और साइम हार्मर के साथ 8वें विकेट के लिए 183 रन जोड़े।

टेम्बा बावुमा ने 179, मार्को यानसेन ने 85 और साइम हार्मर ने 83 रन की पारी खेलते हुए इस मुकाबले की तस्वीर बदल दी। फिर गेंदबाजी में भी यानसेन ने कमाल किया और पांच विकेट लेते हुए ऑस्ट्रेलिया को 99 रन पर समेटने में योगदान दिया। दूसरी पारी में उन्हें 1 विकेट मिला। वहीं साइमन हार्मर ने भी दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। बावुमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी 425 रन (9 विकेट) पर घोषित की थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 99 रन पर ढेर हो गई और प्रोटियाज को 326 रन की बढ़त मिली। फिर फॉलोऑन खेलते हुए कंगारू टीम 295 रन पर दूसरी पारी में सिमटी और पारी व 31 रन से मैच हार गई। दूसरी पारी में कगिसो रबाडा 4 और वियान मुल्डर ने 3 विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के बाद WTC 2025-27 की अंकतालिका

रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ बेनतीजा अंक जीत प्रतिशत
1 ऑस्ट्रेलिया 12 9 3 0 0 0 108 75.00
2 न्यूजीलैंड 6 4 1 0 1 0 52 72.22
3 दक्षिण अफ्रीका 6 4 2 0 0 0 48 66.67
4 बांग्लादेश 6 3 2 0 1 0 40 55.56
5 भारत 11 5 4 0 2 0 68 51.52
6 इंग्लैंड 16 7 8 0 1 0 74 38.54
7 श्रीलंका 6 1 2 0 3 0 24 33.33
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 0 2 0 30 20.83
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 0 0 5 4.63

 

 

 

IND vs NZ: भारत का रिकॉर्ड रन चेज, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; नमन धीर की मैच विनिंग पारी, संजू सैमसन का भी पचासा

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में रिकॉर्ड रन चेज करते हुए 4 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा 226 रन का रन चेज करते हुए इतिहास रचा। नमन धीर ने 15 गेंद पर नाबाद 42 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

Leave a Comment