IND W vs ZIM W: वनडे सीरीज से पहले भारत को झटका, विश्व चैंपियन गेंदबाज टीम से बाहर; पहली बार ODI में एक खिलाड़ी का चयन

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर 2026 से होगा। इस सीरीज के शुरू होने से एक दिन पूर्व भारत की विश्व विजेता टीम की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर बाहर हो गई हैं।

बीसीसीआई महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विज्ञप्ति जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। वहीं पहली बार एक खिलाड़ी को वनडे टीम में जगह मिली है।

बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में जानकारी देते हुए बताया कि रेणुका सिंह ठाकुर अभी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवर क्रिकेट के लिए रिहैब कर रही हैं। उनको अभी पूरी तरह फिटनेस इस फॉर्मेट के लिए प्राप्त करनी है।

वह जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह जिंतीमनी कलिता का पहली बार वनडे टीम में चयन हुआ है। वह टी20 स्क्वाड का भी हिस्सा थीं और अब रायपुर से वडोदरा टीम के साथ रवाना हुई हैं।

भारतीय महिला टीम का वनडे सीरीज का नया स्क्वाड

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसनबीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, जिंतीमनी कलिता।

भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का शेड्यूल

दिन तारीख समय (भारतीय समय के मुताबिक) मैच वेन्यू
शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे पहला वनडे वडोदरा
रविवार 25 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे वडोदरा
बुधवार 28 अक्टूबर 2026 दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे वडोदरा

भारत ने टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

स्मृति मंधाना की कप्तानी का भारतीय महिला क्रिकेट में शानदार आगाज हुआ है। भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से हराया और सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। शैफाली वर्मा इस सीरीज की नंबर 1 बैटर रहीं थीं और नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे।

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की पारी और 31 रन से हार, साउथ अफ्रीका ने की सीरीज में बराबरी; WTC अंकतालिका का क्या है हाल

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 31 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन में होगा। इस मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका का ताजा हाल क्या है?

Leave a Comment