श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज में ऐतिहासिक कमाल करते हुए 430 रनों का लक्ष्य भेद दिया. इस जीत के साथ ही हैरी ब्रूक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. आइए आपको बताते हैं इस ऐतिहासिक वनडे मैच के दिलचस्प फैक्ट्स (फोटो-पीटीआई)
इंग्लैंड ने रावलपिंडी वनडे में 429 रन बनाए और श्रीलंका ने 430, मतलब इस वनडे मैच में कुल 859 रन बने, जिसमें 93 चौके और 30 छक्के शामिल रहे.(फोटो-पीटीआई)

ये वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के मैच में कुल 872 रन बने थे. साउथ अफ्रीका ने 435 रन चेज़ किए थे.(फोटो-पीटीआई)

श्रीलंका ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज़ किया. साल 2006 में इस टीम ने इंग्लैंड के ही खिलाफ 322 रन चेज़ किए थे. 2017 में भारत के खिलाफ भी श्रीलंका ने 322 रन चेज़ किए थे. लेकिन अब इस टीम ने 430 रन चेज़ कर दिए हैं.(फोटो-पीटीआई)

हैरी ब्रूक ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया. ये वनडे का सबसे दोहरा शतक था. लेकिन इस दोहरे शतक के बावजूद उनके खून के आंसू निकल गए क्योंकि उनकी टीम हार गई. हैरी ब्रूक वनडे क्रिकेट के इतिहास में टीम की हार में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ब्रूक ने 202 रन बनाए. इससे पहले 2009 में जिम्बाब्वे के चार्ल्स कॉवेंट्री ने नाबाद 194 रन बनाए थे.(फोटो-पीटीआई)