Ranji Trophy 2026-27: मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे चरण के मुकाबले में सरफराज खान और आकाश आनंद की शतकीय पारी व तुषार देशपांड और मोहित अवस्थी की शानदार गेंदबाजी के दम पर हिमाचल प्रदेश को पारी और 97 रन से हरा दिया।
मुंबई की ये लगातार दूसरे मुकाबले में दूसरी जीत रही। इस जीत के साथ मुंबई अब ग्रुप डी की अंकतालिका में 14 अंक के साथ पहले स्थान पर आ गई।
इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीता था और फिर हिमाचल प्रदेश ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 140 रन के स्कोर पर ही सरेंडर कर दिया। इसके बाद मुंबई की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट पर 528 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी और उसे पहली पारी में 388 रन की बड़ी बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में हिमाचल की टीम 291 रन पर धराशाई हो गई और उसे हार मिली। इस मैच में मुंबई के लिए 154 रन की पारी खेलने वाले सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सरफराज व आकाश ने लगाए शतक
मुंबई के लिए सरफराज खान ने इस मैच में सबसे बड़ी पारी खेली और उन्होंने 228 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 154 रन बनाए। इसके अलावा आकाश आनंद का भी बल्ला इस मैच में चला और उन्होंने 239 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 117 रन बनाए और नाबाद रहे। कप्तान सिद्धेश लाड ने भी 87 रन की अहम पारी खेली जबकि सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए 57 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने 26 रन बनाए जबकि मोहित अवस्थी 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
तुषार-मोहित ने लिए 6-6 विकेट
इस मैच की पहली पारी में मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने 4, मोहित अवस्थी-तनुष कोटियान ने एक-एक जबकि सिल्वेस्टर डिसूजा ने 2 विकेट लिए। वहीं इसके बाद दूसरी पारी में तुषार देशपांडे-शम्स मुलानी ने 2-2 तो वहीं मोहित अवस्थी ने 5 विकेट लिए। तुषार और मोहित दोनों ने दोनों पारियों को मिलाकर 6-6 विकेट झटके। हिमाचल प्रदेश के लिए पहली पारी में आकाश वशिष्ट ने सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी पारी में इस टीम की तरफ से वैभव कल्टा ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए।
शाई होप टॉप पर, श्रेयस-संजू-अभिषेक नंबर 3; भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
इस टी20 सीरीज में शाई होप ना सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे बल्कि सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले स्थान पर रहे। होप ने 5 मैचों में कुल 20 छक्के लगाए जबकि दूसरे स्थान पर भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ट रहे जिन्होंने भी 5 मैचों में 15 छक्के जड़े।