मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास, खास रिकॉर्ड के मामले में बने दुनिया के पहले गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो उनसे पहले कोई बाएं हाथ का गेंदबाज नहीं कर सका। स्टार्क टेस्ट इतिहास में 450 विकेट लेने वाले पहले लेफ्ट आर्म गेंदबाज बन गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाजों की सूची में अपनी जगह और मजबूत कर ली है।

स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज वियान मुल्डर को आउट करके अपने टेस्ट विकेटों की संख्या 450 तक पहुंचाई। पारी के 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिला यह विकेट उनके करियर का खास पल बन गया। लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे स्टार्क ने अपनी रफ्तार, स्विंग और सटीक गेंदबाजी के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

36 वर्षीय स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा रहे हैं। नई गेंद से स्विंग हासिल करना हो या पारी के अहम मोड़ पर विकेट निकालना, उन्होंने कई मौकों पर टीम को सफलता दिलाई है। उनकी बाएं हाथ से गेंदबाजी करने की शैली बल्लेबाजों के सामने अलग चुनौती पेश करती है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 708 विकेट – शेन वॉर्न
  • 573 विकेट – नाथन लायन
  • 563 विकेट – ग्लेन मैक्ग्रा
  • 450 विकेट – मिचेल स्टार्क
  • 355 विकेट – डेनिस लिली

स्टार्क ने इस उपलब्धि के साथ अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए नई गेंद से शुरुआत करने के साथ-साथ पारी के बाद के चरणों में भी अहम स्पेल डालते रहे हैं। लंबे समय तक तेज रफ्तार बनाए रखना और लगातार विकेट लेने की क्षमता उनकी गेंदबाजी की खासियत रही है।

टेम्बा बवुमा की शानदार बैटिंग

स्टार्क ने खास उपलब्धि जरूर हासिल कर ली लेकिन वह टेम्बा बवुमा को नहीं रोक पाए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने शानदार बैटिंग करते हुए एक शतक जमाया और टीम को पहली पारी में 300 के आर पहुंचा दिया।

Leave a Comment