37 की उम्र में स्कॉट बोलैंड ने बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर हॉल लेकर तोड़ा 117 साल पुराना रिकॉर्ड

Scott Boland: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बोलैंड ने बेहतरीन लाइन-लेंथ का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.

वह इस ‘फाइव-विकेट हॉल’ के साथ टेस्ट पारी में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं.

स्कॉट बोलैंड 37 की उम्र में किया बड़ा कमाल, खास लिस्ट में हुए शामिल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिनों में बारिश की खलल के बावजूद स्कॉट बोलैंड का जादू सिर चढ़कर बोला. उन्होंने मैच की पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 25 ओवरों में सिर्फ 63 रन दिए साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाजों को आउट किया. 37 साल 190 दिन की उम्र में यह कमाल करके बोलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस खास लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज फ्रैंक लावर हैं, जिन्होंने साल 1909 में इंग्लैंड के खिलाफ 39 साल 231 दिन की उम्र में 8 विकेट चटकाए थे.

 

 

गकेबरहा के मैदान पर 29 साल बाद दोहराया इतिहास

स्कॉट बोलैंड ने इस मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है. वह गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क के मैदान पर टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले 29 साल में पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले साल 1997 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज पेसर जैसन गिलेस्पी ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 54 रन देकर 5 विकेट (5/54) चटकाए थे.

 

 

नाथन लियोन की जगह मिले मौके को भुनाया

इस मुकाबले में स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में स्टार स्पिनर नाथन लियोन की जगह शामिल किया गया था. बोलैंड ने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. उन्होंने पहले दूसरे दिन शुरुआती झटके देने के बाद, तीसरे दिन भी अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी मार्को जानसेन को आउट कर अपना फाइव-विकेट हॉल पूरा किया. 32 साल की उम्र में देर से टेस्ट डेब्यू करने वाले बोलैंड के करियर का यह तीसरा 5-विकेट हॉल है.

Leave a Comment