अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जिस मैदान पर उतर जाएं वहां छक्के-चौकों की बरसात हो जाती है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी रनों का अंबार देखने को मिला. इस सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ियों ने भी देखा, जिनसे टीम इंडिया 22 अक्टूबर से भिड़ेगी.
पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा और इस मैच से पहले तेज गेंदबा जैकब डफी ने इशारों ही इशारों में कह दिया है कि यहां अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों की दबंगई नहीं चलेगी. जानिए जैकब डफी ने क्या बयान दिया है.
क्राइस्टचर्च में रन बनाना मुश्किल
जिस तरह टीम इंडियाके बल्लेबाज भारत की पिचों पर खुलकर खेलते हैं, क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में ऐसा होना मुश्किल रहेगा. डफी ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि यहां 250 रन नहीं बनेंगे. हेगले में बाउंड्री काफी बड़ी होती है. यहां पुराने जमाने का टी20 क्रिकेट खेलना पड़े. शायद 170 से 200 का स्कोर देखने को मिल सकता है. हमने वेस्टइंडीज का थोड़ा बहुत खेल देखा और हमने अपनी रणनीति और योजनाएं तैयार की हैं. मैं उनके बारे में आपको नहीं बताऊंगा लेकिन हम पूरी तरह तैयार रहेंगे.’
न्यूजीलैंड में रन बनाना नहीं आसान
बता दें टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए कीवी सरजमीं पर रन बनाना इतना आसान नहीं होगा. भारत में तो संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन खुलकर खेलते हैं लेकिन न्यूजीलैंड में ऐसा होना मुश्किल है. हाल ही में भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड की सरजमीं पर बुरी तरह असफल रही थी. आयरलैंड ने तो टीम इंडिया का क्लीन स्वीप कर दिया था. इंग्लैंड ने भी भारत को आसानी से हरा दिया था. न्यूजीलैंड के हालात भी इन दो देशों की तरह हैं. अब देखना ये है कि टीम इंडिया अपनी गलतियों से सबक लेगी या नहीं. वैसे टीम इंडिया का असली मकसद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतना लग रहा है जो कि टी20, वनडे सीरीज के बाद शुरू होगी. टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर है. हालांकि इससे पहले भारतीय टीम टी20 और वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.