वैभव सूर्यवंशी की इस खासियत से घबराया न्यूजीलैंड का गेंदबाज, कहा- वह बहुत कम मौकों पर चूकता है

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार (22 अक्टूबर) से क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज से पहले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

उन्होंने कम वक्त में अपनी तूफानी बैटिंग से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। 15 वर्षीय ओपनर सूर्यवंशी ने आईपीएल में धूम मचाने के बाद टीम इंडिया में एंट्री की। वह अब तक आठ टी20 इंटरनेशनल मैचों में 246 रन बना चुके हैं, जिसमें दो फिफ्टी हैं। सूर्यवंशी को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, सूर्यवंशी के फैंस चाहेंगे कि वह न्यूजीलैंड में धमाल मचाते हुए नजर आएं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब जफी ने सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान बल्लेबाजी करते हुए देखा है। ऐसे में वह अच्छी तरह वाकिफ हैं कि जब सूर्यवंशी अपनी लय में होते हैं तो गेंदबाजों की किस तरह बखिया उधेड़ते हैं। सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बैटिंग करने की खासियत से डफी थोड़े घबराए जरूर हैं लेकिन उन्होंने कहा कि युवा ओपनर के लिए न्यूजीलैंड में अलग तरह की चुनौती होगी।

‘वह बहुत कम मौकों पर चूकता है’

32 वर्षीय डफी आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा थे। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यवंशी के बारे में कहा, ”वह एक जबर्दस्त प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्होंने आईपीएल में जमकर गदर काटा। सबसे कमाल की बात यह है कि वह जोरदार तरीके से मारता है और वह ऐसा लगातार करता है। वह हर मैच में 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज कर रहा है और वह बहुत कम मौकों पर चूकता है।” सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जहां वह धमला मचाने में नाकाम रहे। हालांकि, सूर्यवंशी ने उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर छोड़ी और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता। वह पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर आए हैं।

‘हमारे पास प्लान है कि सूर्यवंशी…’

डफी का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां सूर्यवंशी की क्षमता की कड़ी परीक्षा लेंगी। उन्होंने कहा कि कि मेजबान टीम ने अपना होमवर्क किया है। सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड की पिचों पर मिलने वाला अतिरिक्त उछाल और गेंद का सीम मूवमेंट युवा बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। डफी ने कहा, “यह उसका पहली दौरा है, है ना? मुझे पक्का नहीं पता, इंडिया के बाहर, शायद वह इंग्लैंड में खेला है। उसके लिए न्यूजीलैंड की परिस्थितियां थोड़ी अलग होंगी तो जाहिर है कि यह उसके लिए एक चुनौती होगी। लेकिन हमने निश्चित रूप से उसके खेल का अच्छी तरह विश्लेषण किया है और हमारे पास प्लान है कि उसके खिलाफ क्या करना है।”

Leave a Comment