न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बेहतरीन फॉर्म का सबूत दे दिया है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया.
(PC-PTI)

ऋतुराज गायकवाड़ 169 गेंदों में शतक तक पहुंचे. ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका 10वां शतक है. बता दें गायकवाड़ ने अपनी पारी में 103 गेंद डॉट खेली. वो 101 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे. (PC-PTI)

ऋतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर महाराष्ट्र ने पहली पारी में 527 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस खिलाड़ी ने अंकित बावने के साथ मिलकर 329 गेंदों में 182 रनों की साझेदारी की. (PC-PTI)

अंकित बावने ने महाराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा 169 रन बनाए. उनके अलावा दिग्विजय पाटिल ने 148 रनों की पारी खेली. बता दें झारखंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 169 रनों पर ढेर हो गई थी.(PC-PTI)

ऋतुराज गायकवाड़ जल्द टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे. वनडे सीरीज और इंडिया ए सीरीज के लिए उनका सेलेक्शन हुआ है.(PC-PTI)