साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गकेबरहा में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का पहला दिन हालांकि ज्यादा बारिश के नाम ही रहा. पहले दिन सिर्फ 74 गेंदों का ही खेल हो सका.
लेकिन, उतने में ही वो देखने को मिल गया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आखिरी बार ठीक 100 साल पहले नजर आया था. अब सवाल है कि पहले दिन ऐसा क्या हुआ था? कैसे साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच एतिहासिक लम्हे का गवाह बन गया? आइए जानते हैं.
100 साल बाद हुआ ऐसा
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन जो हुआ, वो दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में नजर आया. दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन की झलक ने 100 साल पहले खेले टेस्ट मैच की याद ताजा कर दी. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन मिलाकर दूसरे टेस्ट में खेल रहे 22 खिलाड़ियों में से कुल 19 ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल या उससे ज्यादा है. ऐसा आखिरी बार 1926 में हुआ था, जब एक ही टेस्ट में 30 या उससे ज्यादा उम्र के 19 खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरे थे.
102 साल बाद नजर आया ऐसा
साउथ अफ्रीका ने जो किया वो तो और 102 साल बाद देखने को मिला. उसने 1924 के बाद पहली बार ऐसी प्लेइंग इलेवन टेस्ट मैच के लिए उतारी, जिसमें 8 खिलाड़ी 30 या उससे ज्यादा की उम्र के शामिल रहे.
दूसरे टेस्ट का हाल, पहले दिन 12.2 ओवर का खेल
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की बात करें तो पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल हुआ. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले साउथअफ्रीका को बल्लेबाजी पर उतारा, जिसने 2 विकेट खोकर 20 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के 2 विकेट डेविड बेलिंघम और एडेन मार्करम के तौर पर गिरे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 1-0 से आगे है. उसने डरबन में खेला पहला टेस्ट जीता था.