न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी पर संजू सैमसन खुलकर बोले, कहा- सिर्फ एक दिन प्रैक्टिस का समय मिलेगा

भारतीय टीम का आगामी दौरा न्यूजीलैड के खिलाफ है। जिसके लिए शुक्रवार को भारतीय चयन समिति ने वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया। इससे पहले टी20 टीम का ऐलान हो गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

हालांकि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का मानना है कि बिजी शेड्यूल के कारण आगामी सीरीज के लिए प्रैक्टिस करने का ज्यादा समय नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। उन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के लिए अनुभव को ज्यादा महत्व दिया है।

सिर्फ एक दिन का बैटिंग प्रैक्टिस

संजू सैमसन ने पांचवें मैच से पहले ब्रॉडकास्टर से न्यूजीलैंड की तैयारी के बारे में कहा, ”ईमानदारी से कहूं, इन दिनों जिस तरह से शेड्यूल बना हुआ है, आपको तैयारी के लिए प्रैक्टिस करने का ज्यादा समय नहीं मिलता। यहीं पर आपका अनुभव काम आता है। आप अच्छी मानसिक स्थिति में रहने की कोशिश करते हैं और जितना भी समय मिलता है, उसका पूरा फायदा उठाते हैं। हमारे पास सिर्फ एक दिन का बैटिंग प्रैक्टिस है। हम 20 तारीख को वहां पहुंचेंगे, 21 को प्रैक्टिस करेंगे और 22 को मैच खेलेंगे। इसलिए हम यहां जो अच्छी चीजें करते आए हैं, उन्हें आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। वहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए हम पिच का आकलन करने के लिए दो या तीन गेंदें लेंगे। हमने अनुभव से जो सीखा है, उसका इस्तेमाल करेंगे और परिस्थितियों का सम्मान करते हुए खेलेंगे।”

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की मंगलवार को राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई जब उन्हें करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 22 अक्टूबर से एक नवंबर तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा जबकि दूसरा मुकाबला भी इसी शहर में 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होगा जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: 30 अक्टूबर और एक नवंबर को ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे। टी20 सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की एकदिवसीय सीरीज और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

Leave a Comment