भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो ही गई. पिछले करीब 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार को बेंगलुरु में सीरीज के आखिरी मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह मिली.
इस तरह नवंबर 2022 के बाद पहली बार भुवनेश्वर टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरे. बारिश के कारण सवाल 2 घंटे की देरी से शुरू हुए इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए लेकिन पिछले मैच में चोटिल होने वाले अर्शदीप सिंह मैच के लिए फिट हो गए.
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार 17 अक्टूबर को इस मुकाबले पर बारिश ने रुकावट डाली. ऐसे में फैंस का इंतजार लंबा हो गया. मगर जैसे ही ये इंतजार खत्म हुआ तो उन्हें सबसे अच्छी खबर मिली. न सिर्फ मुकाबला शुरू हो रहा था, बल्कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी हुई. भारत के लिए 22 नवंबर 2022 को अपना पिछला मैच खेलने के 1425 दिनों बाद भुवी फिर से नीली जर्सी में नजर आए.
भुवनेश्वर के लिए कौन हुआ ड्रॉप?
भुवनेश्वर को इस आखिरी मैच में अचानक ही स्क्वॉड में जोड़ा गया था क्योंकि चौथे टी20 मैच में बल्लेबाजी के दौरान अर्शदीप सिंह को चोट लग गई थी और रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. मगर शनिवार को जब प्लेइंग-11 का ऐलान हुआ तो अर्शदीप सिंह बाहर नहीं हुए, बल्कि वो फिट होकर प्लेइंग-11 में बने रहे. उनकी जगह तेज गेंदबाज मयंक यादव को ड्रॉप किया गया. वहीं मयंक के अलावा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस मैच से बाहर किया गया और उनकी जगह शिवम दुबे की प्लेइंग-11 में वापसी हुई.
उधर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. जहां तक मैच का सवाल है तो बारिश के कारण इस मुकाबले को सिर्फ 9-9 ओवर तक सीमित करना पड़ गया. मुकाबला 7 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हो गई और सवा 9 बजे एक्शन शुरू हो सका.
IND vs WI Playing 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह
वेस्टइंडीज़: शे होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पावेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेस, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ