नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हार्दिक पंड्या और यशस्वी जायसवाल को लेकर होने वाली ट्रेड की चर्चा फिलहाल ठंडी पड़ती दिख रही है। कुछ महीने पहले दोनों फ्रेंचाइजी के बीच डील को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी।
फिलहाल दोनों टीमों के बीच इस ट्रेड को लेकर कोई चर्चा नहीं चल रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों टीमों ने कुछ महीने पहले इस पर बातचीत जरूर की थी, लेकिन फिलहाल इस डील के होने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि, भविष्य में इसके पूरी तरह खारिज होने की बात भी नहीं कही जा सकती।
राजस्थान के पास है यशस्वी का विकल्प
राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल को ट्रेड करने की बड़ी वजह भी है। टीम के पास वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विस्फोटक ओपनर है। वहीं उनके पास साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस हैं। वह पिछले दो सीजन से राजस्थान की फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। हाल में ही प्रियोरियस ने 188 रन ठोककर खेलने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। वह अभी 20 साल के ही हैं और दुनिया के कई लीग में धमाकेदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 94 मैचों के बाद टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 156 का है और 3 शतक भी ठोक चुके हैं।
आईपीएल में उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वह इस लीग में केवल तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो मुकाबले पिछले सीजन में आए थे। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। नामीबिया में खेली गई टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में उन्होंने चार पारियों में 226 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179.37 रहा। अगर यशस्वी जायसवाल को लेकर ट्रेड की बात आगे बढ़ती, तो प्रिटोरियस राजस्थान के लिए एक बैकअप ओपनर का विकल्प हो सकते थे। हालांकि, फिलहाल इस तरह की किसी डील की पुष्टि नहीं हुई है।
आईपीएल 2028 से पहले मेगा ऑक्शन
यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2027 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। उसके बाद मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में उनके दूसरी टीम में जाने को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। राजस्थान रॉयल्स के अधिकारियों ने इस मामले पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। अगर यह ट्रेड आगे बढ़ता, तो राजस्थान रॉयल्स लगातार दूसरे साल किसी बड़े खिलाड़ी की ट्रेड में शामिल होती। पिछले साल टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड किया गया था। इस डील में राजस्थान को रविंद्र जडेजा और सैम करन मिले थे।
15 नवंबर को रिटेंशन की डेडलाइन
आईपीएळ 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की नाम की ऐलान 15 नवंबर तक करना है। को 2024 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह कप्तानी भी मिली। इसकी वजह से काफी बवाल हुआ था। तीन सीजन में हार्दिक की कप्तानी में टीम एक बार 10वें और एक बार 9वें नंबर पर रही। एक सीजन प्लेऑफ का सफर तय किया था लेकिन फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।