क्या वैभव सूर्यवंशी को आखिरी मैच में मिलेगा मौका? पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने दी सलाह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने जारी सीरीज में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और अंतिम मैच में भी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव होने तय हैं।

चोट के कारण अर्शदीप सिंह बाहर हो गए हैं और उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया। अंतिम मुकाबले से पहले एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर पांचवें टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को देखना चाहते हैं। लेकिन ये भी मानते हैं कि युवा बल्लेबाज को शामिल करने के लिए भारत को बल्लेबाजी क्रम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए।

वैभव को बतौर ओपनर मिलना चाहिए मौका

अभिषेक नायर का मानना है कि भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में नहीं होगा, बल्कि गेंदबाजी यूनिट में बदलाव संभव है। भारतीय टीम शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगा। भारत को पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज से 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। जियोहॉटस्टार से बातचीत में नायर ने बताया कि सूर्यवंशी को सिर्फ तभी टीम में लिया जाए जब भारत उन्हें ओपनर के रूप में खेलाने के लिए तैयार हो।

अभिषेक नायर ने कहा, ”मुझे बहुत मन कर रहा है। क्या आप वैभव सूर्यवंशी को उनकी सही जगह से हटाकर खिलाने वाले हो? मैं ऐसा नहीं देखना चाहूंगा। अगर वैभव खेलते हैं, तो उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज ही खेलना चाहिए, वही उनकी सबसे अच्छी जगह है। अगर वो ओपनर बनते हैं, तो नंबर 3 पर खेलने वाले को अपनी सबसे अच्छी जगह पर खेलना चाहिए। मैं कितना भी वैभव सूर्यवंशी को देखना चाहूं, खासकर बेंगलुरु में, फिर भी मैं बॉलिंग में बदलाव करूंगा, बल्लेबाजी में नहीं।”

भारत की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने चारों मैचों में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है. अभिषेक शर्मा ने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं। उन्होंने इंदौर टी20 में 30 गेंद में 69 रन बनाए थे, जबकि सैमसन ने 152 रन बनाए हैं। उन्होंने रांची में 41 गेंद में 82 रन बनाए हैं।

सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है। भारत के लिए समस्या शीर्ष क्रम से शुरू होती है । संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अभी तक तीन अर्धशतक जमाये हैं लेकिन सलामी जोड़ी के रूप में उनका योगदान 29, 42, 7 और 60 रहा है। हैदराबाद में 60 रन की साझेदारी में सैमसन ने 56 रन बनाये जबकि अभिषेक का योगदान दो रन का रहा। एक बार साझेदारी टूटने के बाद मध्यक्रम इस बार पारी को संभाल नहीं सका।

Leave a Comment