भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को चौथा टी20 मैच हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। इस मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश में है।

वर्तमान में टीम इंडिया (Team India) 2-1 से आगे चल रही है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया (Team India) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ज्वेल एंड्रयू को कामिल पूरन की जगह शामिल किया गया है, जबकि क्वेंटिन सैम्पसन की जगह रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

Leave a Comment