‘वो वही दे रहे हैं, जिसकी जरूरत है…’ ईशान किशन पर दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए अभिषेक और अय्यर को लेकर क्या बोले?

IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के लिए लगातार बल्ले के साथ धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने साल 2026 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी को संभाला है आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज के स्थान पर कब्जा कर रखा है.

अब भारत वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कमेंटेटर चेतेश्वर पुजारा ने ईशान किशन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ईशान के अलावा ऑलराउंडर नमन धीर कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने जियोस्टार पर बता करते हुए क्या कहा है, आइए जानते हैं.

 

 

ईशान किशन को लेकर क्या बोले पुजारा

पुजारा ने कहा कि, ‘ईशान किशन नंबर 3 पर आकर भारतीय टीम को वही दे रहे हैं, जिस चीज की टीम को जरूरत है. मुझे नहीं लगता कि आप हर बार उनसे बड़ा स्कोर देखेंगे, क्योंकि टॉप ऑर्डर में हर कोई आक्रामक खिलाड़ी है. उनका काम टीम को तेज शुरुआत देना पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना है. मुझे लगता है कि यह काफी है. व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से लोग चाहेंगे कि वो बड़े रन बनाएं, लेकिन इस समय वो टीम के लिए अपना रोल अच्छी तरह निभा रहे हैं’.

नमन धीर पर चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान

पुजारा ने नमन धीर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘नमन ने दिखाया है कि उनके पास शानदार नियंत्रण है विकेट लेने की क्षमता भी है. उन्हें अच्छी तरह समझ है कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है उसे आउट करने के लिए क्या करना चाहिए. पिछले मैच में कामिल पूरन ने उन्हें तीन छक्के लगाए थे. शुरुआती दो गेंदों पर उनका एग्जिक्यूशन उतना अच्छा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी योजना नहीं बदली. उन्होंने लाइन में थोड़ा बदलाव किया आखिरकार विकेट हासिल कर लिया. यह खेल की उनकी बेहतरीन समझ को दिखाता है’.

कप्तान श्रेयस अय्यर पर क्या बोले पुजारा

पुजारा ने श्रेयस अय्यर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इंडिया ने बहुत अच्छा काम किया, क्योंकि रांची में हारने के बाद उन्हें एक अच्छा गेम प्लान बनाने की जरूरत थी. कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने उन गलतियों को सुधारा अपने गेंदबाजों से बात कर रहे थे कि कैसे गेंदबाजी करनी है टोटल को डिफेंड करने के लिए वे कौन-सी रणनीति इस्तेमाल कर सकते हैं. गेंदबाजों का इस्तेमाल एकदम सही था. एक कप्तान हमेशा अच्छा दिखता है, जब उसके खिलाड़ी टीम के लिए अपना काम करते हैं. श्रेयस ने परिपक्वता दिखाई भारतीय गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया’.

अभिषेक शर्मा की पुजारा ने की तारीफ

चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा पर कहा कि, ‘जिस गति से वह इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, वह उनके प्रभाव को दिखाता है. किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे, लेकिन अभिषेक ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि वह शायद भारतीय टीम के अब तक के सबसे अच्छे टी20 खिलाड़ियों में से एक है. उनका नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा. जब हम टी20 फॉर्मेट की बात करते हैं, तो हमें तुरंत वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का ख्याल आता है. अभिषेक की तुलना उनसे की जा सकती है’.

Leave a Comment