मुंबई के तेज गेंदबाजी हरफनमौला सूर्यांश शेडगे को न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारत की वनडे टीम में चुना जा सकता है जिन्होंने हाल ही में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लिस्ट ए टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
23 वर्ष के शेडगे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले थे और हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटे हैं। उन्होंने पुडुचेरी में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक वनडे श्रृंखला में बल्ले और गेंद से प्रभावित किया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ”वनडे टीम में शेडगे के चुने जाने की प्रबल संभावना है क्योंकि टेस्ट श्रृंखला में चौथे तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर नीतिश कुमार रेड्डी की अहम भूमिका होगी। रेड्डी सारे वनडे नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करनी है।” वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों की श्रृंखला के बाद पांच टी20 खेले जायेंगे जो 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। वनडे श्रृंखला चार नवंबर को आकलैंड में शुरू होगी।