Ayush Mhatre Injury: फिर सवालों में BCCI, 5 महीने बाद मिली खेलने की इजाजत, पहले ही मैच में फिर लगी वही चोट

मुंबई के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को एक बार फिर चोट लग गई है और इसकी वजह से बीसीसीआई फिर सवालों के घेरे में आ गई है. बीसीसीआई इसलिए सवालों के घेरे में हैं क्योंकि आयुष म्हात्रे ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काफी समय बिताया था.

आईपीएल में चोट लगने के बाद वो सीओई गए थे, ये खिलाड़ी पांच महीने बाद फिट हुआ. अब मुंबई के लिए पहले ही रणजी मैच में आयुष म्हात्रे को फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई. आयुष ने चंडीगढ़ के खिलाफ मैच में 48 रनों की पारी खेली लेकिन इसके बाद वो फील्डिंग करने नहीं उतरे. ये खिलाड़ी ना तो पहली पारी में फील्डिंग करता दिखा और ना ही दूसरी पारी में म्हात्रे ने फील्डिंग की.

तो क्या सीओई में म्हात्रे का ठीक इलाज नहीं हुआ?

म्हात्रे को पहली मैच में चोट लगने के बाद ये सवाल उठता है कि क्या इस बल्लेबाज को सीओई ने जल्दी क्लीयरेंस दे दी? या फिर आयुष म्हात्रेका सीओई में ठीक से इलाज नहीं हुआ? बता दें इस तरह किसी खिलाड़ी का सीओई से बाहर आकर चोटिल होना कोई नई बात नहीं है. वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, हर्षिता राणा के मामले में भी ऐसा हो चुका है. अब इस लिस्ट में आयुष म्हात्रे का नाम जुड़ा है.

 

 

आयुष म्हात्रे को चोट कैसे लगी थी?

आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल 2026 को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रन लेते समय उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग खिंच गई. इस चोट के कारण वो आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन किया. जून 2026 में वो विराट कोहली के साथ भी सीओई में नजर आए थे. कुल मिलाकर उनकी चोट ठीक होने में पांच महीने का समय लगा लेकिन अब ये खिलाड़ी फिर चोटिल हो गया है.

Leave a Comment