दुनिया के कई देशों में क्रिकेट खेली जाती है. कुछ देशों की अपनी क्रिकेट लीग है, जिसमें तमाम देशों के खिलाड़ी खेलते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं उस टीम का नाम, जिसमें तेज गेंदबाज के नाम सब लंबे-लंबे ही खिला़ड़ी हैं.
(Photo: Instagram)

हम बात कर रहे हैं SA20 लीग में खेलने वाली टीम जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स की, जिसके सारे तेज गेंदबाज हाईट में बड़े हैं. जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने SA20 लीग के अगले सीजन के लिए 5 लंबे तेज गेंदबाजों को खुद से जोड़ा है. (Photo: Instagram)

मौजूदा क्रिकेट में अगर दुनिया के 10 सबसे लंबे तेज गेंदबाजों की गिनती की जाए तो उस लिस्ट में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स में शामिल उन पांचों तेज गेंदबाज का नाम होगा. अब सवाल है वो कौन से 5 सबसे लंबे तेज गेंदबाज हैं, जो जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स की टीम में हैं. (Photo: Instagram)

जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स में शामिल वो 5 लंबे तेज गेंदबाज- जेमी ओवर्टन, ड्वान जॉनसन, जानको स्मिट, ब्लेसिंग मुजरबानी और जेसन होल्डर हैं. इनमें से कोई भी ऐसा नहीं है जिसकी हाईट 6 फीट 5 इंच से कम है. (Photo: Instagram)

टीम के सबसे लंबे गेंदबाज ड्वान जॉनसन और ब्लेसिंग मुजरबानी है. इन दोनों की लंबाई 6 फीट 7 इंच है. वहीं जेसन होल्डर 6 फीट 7 इंच के हैं. जबकि जानको स्मिट की हाईट 6 फीट 6 इंच है और जेमी ओवर्टन 6 फीट 5 इंच के हैं. (Photo: Instagram)