न्यूजीलैंड दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान, रोहित-विराट समेत इन 5 खिलाड़ियों को मिलेगा चांस

IND vs NZ : टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज खेल रही है. वेस्टइंडीज के साथ 17 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी.

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरु होने वाला है. इस दौरे पर टीम इंडिया 22 से लेकर 1 नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. इसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड में 4 से लेकर 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा. ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. इसके बारे में फैंस भी जानने के लिए काफी ज्यादा उतसाहित हैं.

कब होगा न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 स्क्वाड का ऐलान हो चुका है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे. इसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का ऐलान कब होगा. इसकी कोई भी तारीख या दिन अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है. टीम इंडिया का स्क्वाड का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है. 14 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूब तक भारत के वनडे स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है.

 

 

इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है वनडे स्क्वाड में चांस

टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए पांच बड़े खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. भारत के स्क्वाड में ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. इसमें सबसे पहला नाम भुवनेश्वर कुमार का है, भुवी वनडे टीम से लंबे समय से बाहर है हालांकि उनकी टी20 टीम में वापसी हो चुकी है. भुवनेश्वर कुमार के अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है.

शमी टीम के न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी मौका मिल सकता है. सिराज पिछली सीरीज में थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया था. इसके अलावा रजत पाटीदार देवदत्त पडिक्कल में से भी किसी एक को इस सीरीज में खेलने का मौका दिया जा सकता है. ये सभी खिलाड़ी आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

 

 

1 – भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार की वापसी टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में हुई है. अब उम्मीद है कि सिलेक्टर्स उन्हें वनडे टीम में भी जगह देंगे. उन्होंने अंतिम वनडे भारत के लिए साल 2022 में खेला था. तब से अब तक भुवी ने 121 मैचों की 120 पारियों में 141 विकेट लिए हैं.

 

 

2 – मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी लगातार इग्नोर किया जा है, लेकिन अब वो न्यूजीलैंड की वनडे टीम में जगह पा सकते हैं, क्योंकि अजित अगरकर अब चीफ सिलेक्टर के पोस्ट से हट चुके हैं. शमी ने आखिली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेले था. वो 108 वनडे मैचों की 107 पारियों में 206 विकेट चटका चुके हैं.

3 – मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज को अफगानिस्तान के खिलाफ हुई पिछली वनडे सीरीज में टीम में शामिल किया गया था. उनसे जूनियर सभी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका मिला लेकिन उनको मैदान पर उतरेगा का अवसर नहीं मिला. अब इंडियन क्रिकेट टीम के वनडे स्क्वाड में उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर जगह मिल सकती है. सिराज ने 51 मैचों की 50 पारियों में 55 विकेट चटकाई हैं.

4 – रजत पाटीदार

रजत पाटीदार इन दिनों इंडिया एक के लिए वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें ट्राई किया जा सकता है. वो लगातार घरेलू क्रिकेट आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 1 वनडे मैच खेला है, जो 2023 में आया था. इस मैच में सिर्फ उन्होंने 22 रन बनाए थे.

5 – देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर ट्राई किया जा सकता है. उन्होंने भारत के लिए अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. वो 2 टी20 में 38 रन बना चुके हैं. वहीं 4 टेस्ट में 418 रन बना चुके हैं. अब वनडे में भी उनकी किस्मत खुल सकती है.

 

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का शेड्यूल

मैच

तारीख

वेन्यू

समय (IST)

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

ईडन पार्क, ऑकलैंड

सुबह 7:30 बजे

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

सुबह 7:30 बजे

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

सेडन पार्क, हैमिल्टन

सुबह 7:30 बजे

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

सुबह 7:30 बजे

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

सुबह 7:30 बजे

न्यूजीलैंड के वनडे स्क्वाड का हो चुका है ऐलान

इससे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पांच मैचों के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर को दी गई है. वहीं टीम में माइक ब्रेसवेल को भी शामिल किया गया है. शुरुआत के तीन मुकाबलों में ग्लेन फिलिप्स को मौका मिला है. इसके अलावा आखिर के दो मुकाबलों में लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है.

 

 

पहले तीन वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर.

आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

Leave a Comment