टीम इंडिया ने तोड़ दिया ये सिलसिला, जो IND vs WI सीरीज में बन चुका था जीत का पैटर्न

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी दोनों देशों के बीच खेली गई, लेकिन पांच मैचों से जो सिलसिला चला आ रहा था, वह रविवार 11 अक्टूबर को टूट गया।

अभी तक टीमें टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुन रही थीं और रन चेज करते हुए मैच को जीतने में सफल हो रही थीं, लेकिन रविवार की रात इंदौर के मैदान पर ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज को टॉस जीतने के बाद और पहले गेंदबाजी करने बावजूद हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, अभी तक वनडे सीरीज के तीन मैचों में ऐसा देखा गया था कि जो टीम टॉस जीत रही थी, वह टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी। यहां तक कि रन चेज में टीम जीत भी रही थी। भारत ने वनडे सीरीज के पहले दो मैच इसी अंदाज में जीते थे, जबकि वेस्टइंडीज ने आखिरी मैच में 350 से ज्यादा रन चेज कर लिए थे। ऐसा ही कुछ टी20 सीरीज में भी देखने को मिला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पहले मैच में टॉस जीता, गेंदबाजी चुनी और रन चेज में जीत दर्ज की। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भी यही रुख अपनाया।

टी20 सीरीज में भी यह सिलसिला जारी था

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीता, पहले गेंदबाजी चुनी, 250 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन फिर भी इस लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने हासिल कर लिया। इस तरह टॉस जीते, गेंदबाजी चुनो और मैच जीत जाओ…ये सिलसिला पहले पांच मैचों में चला, लेकिन छठे मैच में इस टूर के ऐसा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने तरीका तो वही अपनाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शे होप ने तीसरे टी20 मैच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

इस बार भारतीय टीम ने डिफेंड किया टोटल

भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 223 रन बनाने में सफल हुई। एक समय पर स्कोर 250 के आसपास का लग रहा था, लेकिन बीच में कुछ विकेट भारत ने खोए और इससे दबाव आया, लेकिन फिर भी भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचा। वेस्टइंडीज ने पूरी कोशिश 224 रन बनाकर सीरीज में 2-1 आगे निकलने के लिए की, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कैरेबियाई टीम को 209 रनों पर रोक दिया और मैच 14 रनों के अंतर से जीत लिया। इस तरह टॉस जीतकर, पहले गेंदबाजी चुनकर और फिर रन चेज करके जीतने का सिलसिला थम गया।

Leave a Comment