रजत पाटीदार नंबर 2, यश ठाकुर टॉप पर; इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसके तीसरे मैच में भारत को जीत मिली, लेकिन इससे पहले के दो मैच भारत ने गंवा दिए थे और इस सीरीज में उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

इस वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान नाथन मैकस्विनि को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इस वनडे सीरीज में भारत की तरफ से भी कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा जिसमें टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार शामिल रहे और वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वहीं इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाज यश ठाकुर पहले नंबर पर रहे।

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन नाथन मैकस्विनि ने बनाए और उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 194 रन निकले जबकि रजत पाटीदार ने 3 मैचों में 123 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोश फिलिप रहे जिन्होंने 3 मैचों में 114 रन बनाए। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में यश ठाकुर पहले स्थान पर रहे जिन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए।

इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4 6
नाथन मैकस्विनि 3 3 194 64.67 83.62 15 0
रजत पाटीदार 3 3 123 41 87.86 8 2
जोश फिलिप 3 3 116 38.67 103.57 14 2
विल सदरलैंड 2 2 84 42 110.53 3 4
सैम कॉन्स्टास 2 2 81 40.5 81 10 1
गेंदबाज मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
Yash Thakur 3 26.1 157 7 18.29 128 0 0
Mahli Beardman 2 15.0 90 5 14.20 71 1 0
Spencer Johnson 2 14.4 88 5 14.20 71 0 0
Suryansh Shedge 3 20.0 120 5 22.20 111 1 0
Arshad Khan 2 17.2 104 5 20.80 104 0 0
Ben Dwarshuis 2 16.3 99 4 18.00 72 0 0
Nishant Sindhu 3 23.0 138 4 30.50 122 0 0
Will Sutherland 2 11.0 66 3 18.67 56 0 0
Mitchell Owen 3 8.2 50 3 16.33 49 0 0
Gurjapneet Singh 1 9.0 54 3 18.67 56 0 0
Liam Scott 3 10.0 60 2 17.50 35 0 0

‘देश के लिए दोबारा नहीं खेलने में मेरा कोई नुकसान नहीं’, टीम इंडिया में सेलेक्शन के सवाल पर शमी ने दिया करारा जवाब

शमी ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चुने जाने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा मैं अपना बेस्ट दूंगा।

Leave a Comment