IND vs WI Live: नमन धीर ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, शिमरन हेटमायर 43 रन बनाकर लौटे पवेलियन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वेस्टइंडीज को अब इस मैच को जीतने के लिए 120 गेंदों में 224 रन बनाने होंगे।

टीम इंडिया ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे की जगह नितीश रेड्डी खेल रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है। पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है, क्योंकि पहला मैच भारत ने जीता था जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। ऐसे में आज दोनों टीमें मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के पूरे इरादे से मैदान पर उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला है।

लखनऊ में हुए पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन शतक लगाया था। इसके बाद रांची के दूसरे मैच में  और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

तीसरे टी-20 मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

Leave a Comment