अर्जुन तेंदुलकर OUT, अभिनव तेजराणा कप्तान; रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए गोवा की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान

रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 के लिए गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया और इस सीजन के लिए अभिवन तेजराणा को टीम का कप्तान बनाया गया है। गोवा टीम के चयन की खास बात ये रही कि अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया जो साल 2022-23 के बाद से लगातार गोवा के लिए खेल रहे थे।

27 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में गोवा के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 50 विकेट लिए थे। इससे पहले वो गोवा के ओमान दौरे पर भी टीम के साथ नहीं थे। गोवा के लिए अर्जुन ने आखिरी मैच 2025-26 रणजी ट्रॉफी में पोरवोरिम में केरल के खिलाफ खेला था और वे विजय हजारे ट्रॉफी में भी गोवा के लिए खेल चुके हैं।

अर्जुन तेंदुलकर को टीम से किया गया बाहर

गोवा 11 अक्टूबर 2026 को पणजी में एलीट ग्रुप ए में बडोदा के खिलाफ अपने 2026-27 रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा। इस टूर्नामेंट का 92वां संस्करण 11 अक्टूबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। वैसे इस बार अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जगह क्यों नहीं दी गई है इसके बारे में गोवा के चयनकर्ताओं की तरफ से कोई सफाई नहीं दी गई है साथ ही उनके बाहर होने के वजह से बारे में बताया गया है।

गोवा की टीम को हेड कोच दिनेश मोंगिया गाइड करेंगे। उनके साथ बॉलिंग कोच के तौर पर कृष्णा राव, सीनियर पुरुष टीम के कोचिंग और क्रिकेट ऑपरेशन्स डायरेक्टर प्रकाश मायेनकर और मैनेजर अनिल जोगलेकर होंगे। गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट महेश देसाई सेक्रेटरी तुलसीदास शेट्ये और पूरी मैनेजिंग कमिटी ने आने वाले रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं।

2026-27 रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा की टीम

अभिनव तेजराणा (कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, मंथन खुटकर, ललित यादव, स्नेहल कौथंकर, शिवेंद्र भुजबल, कौशिक वी, शुभम तारि, रूथविक नाइक, दर्शन मिसाल, यश कासवांकर, अमूल्य पंद्रेकर, दीपराज गांवकर, राजशेखर हरिकांत, मोहित रेडकर, फेलिक्स अलेमाओ।

इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं।

Leave a Comment